---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor: फैमिली संग तिरुपति बालाजी में नजर आईं जाह्ववी कपूर, ट्रेडिशनल लुक पर टिकी सबकी निगाहें

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को तिरुपति बालाजी के मंदिर में देखा गया। इस दौरान वे अपने परिवार और करीबियों के साथ मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आईं। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज और वीडियोज में साफ दिखाई दे रहा है कि जाह्नवी समेत सभी लोग बेहद ही […]

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को तिरुपति बालाजी के मंदिर में देखा गया। इस दौरान वे अपने परिवार और करीबियों के साथ मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आईं। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज और वीडियोज में साफ दिखाई दे रहा है कि जाह्नवी समेत सभी लोग बेहद ही सादगी भरे अंदाज में भगवान के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान सभी ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए हैं। लोग उनकी सादगी देखकर काफी इंप्रेस हैं और उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस (Janhvi Kapoor)

जान्हवी कपूर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी और खुशी कपूर मंदिर के बाहर भगवान की भक्ति में डूबी दिख रही हैं। इस वीडियो जान्हवी के साथ ही साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ नजर आ रहे हैं। जान्हवी कपूर के साथ ही साथ सभी लोग ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आ रहे हैं।

अभी पढ़ें – Allu Arjun: अल्लु अर्जुन ने टॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, खुद शेयर किया इमोशनल पोस्ट

NMACC इवेंट में आईं थीं नजर

जाह्नवी और खुशी समेत सभी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उनके इस वीडियोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके इस लुक से सभी लोग काफी इंप्रेस दिखाी दे रहे हैं।हाल ही में जाह्ववी कपूर को मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के लॉन्च इवेंट में देखा गया। इस दौरान उनके पिता बोनी कपूर और शिखर भी नजर आए। दोनों को साथ में देखकर लोगों ने शादी को लेकर कयास भी लगाना शुरू कर दिया।

अभी पढ़ें – Dasara Box Office Collection: नानी की ‘दसरा’ की दहाड़, बॉक्स ऑफिस रेस में ‘भोला’ को पछाड़ निकली आगे

जल्द आएंगी एनटीआर 30 में नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्ववी कपूर जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। यह जान्हवी की साउथ डेब्यू फिल्म होगी। हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली यह अभिनेत्री अब साउथ में अपने अभिनय का परचम लहराएंगी।

अभी पढ़ें – टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
First published on: Apr 03, 2023 06:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.