---विज्ञापन---

जूनियर NTR के साथ फिल्म कर बनीं पैन स्टार, 7 साल में बन गईं 82 करोड़ की मालकिन

Janhvi Kapoor Net Worth: जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो एक नाम जेहन में जरूर आता है जो कि जाह्नवी कपूर का है। मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। Janhvi Kapoor अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को अपनी खूबसूरती से भी अपना दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया है।

Janhvi Kapoor Net Worth: जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो एक नाम जेहन में जरूर आता है जो कि जाह्नवी कपूर का है। मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। Janhvi Kapoor अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को अपनी खूबसूरती से भी अपना दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया है। आज हम आपको अदाकारा की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं। साथ ही इनकी गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में भी जानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर बनीं पैन स्टार

जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में अभिनेत्री के साथ शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर भी थे। दोनों की केमेस्ट्री को ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया गया था। हालांकि, इसके बाद जाह्नवी कपूर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया और नाम कमाया। एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री में एक खास पहचान रखती हैं। अपनी हर फिल्म के बाद अदाकारा में एक खास बदलाव देखा गया। बोनी कपूर की लाडली की इसी मेहनत के कारण वह आज पैन स्टार बन गई हैं। साल 2014 में, अदाकारा ने जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ की थी जिसमें जाह्नवी का रोल भले ही कम था लेकिन काफी इंपैक्टफुल था। फिल्म देवरा में जाह्नवी कपूर और एनटीआर का एक गाना ‘धीरे-धीरे’ जो कि काफी पसंद किया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर की कुल नेटवर्थ

साल 2024 के अनुसार, जाह्नवी कपूर की कुल नेटवर्थ लगभग 82 करोड़ है। जाह्नवी कपूर की कमाई का जरिया उनकी फिल्म और ब्रांड है जिसके जरिए वो कमाई करती हैं। अदाकारा पाली हिल रोड बांद्रा वेस्ट में रहती हैं।

कार कलेक्शन

जाह्नवी कपूर के कार कलेक्शन की बात करें तो डिवा के पास कई बेहतरीन कार हैं। जाह्नवी के पास मर्सिडीज GLE 250D, जिसकी कीमत 67.15 लाख रुपये और एक BMW X5, जिसकी कीमत 95.90 लाख है। इसके अलावा, अभिनेत्री के पास, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास भी है।

First published on: Mar 07, 2025 01:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.