Jana Nayagan Trailer in Hindi: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म विजय की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म होगी, जिसके बाद वह सिनेमा से दूर हो जाएंगे. ट्रेलर रिलीज होने के बाद मेकर्स ने दर्शकों को एक दमदार और इमोशनल विदाई की भी झलक दी है. फिल्म के जारी ट्रेलर में विजय थलापति वेट्री कोंडन यानी टीवीके के रोल में नजर आते हैं, जो पहले पुलिस ऑफिसर था और बाद में एक बड़ा क्रिमिनल बन जाता है.

ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि थलापति वेट्री कोंडन अपनी पहचान छुपाकर अपनी बेटी विजी की परवरिश कर रहा है. लेकिन कुछ दिनों बाद थलापति की जिंदगी में एक तूफान आता है और उसकी खुशहाल जिंदगी दुखों में बदल जाती है. ऐसे में टीवीके को फिर से एक्शन में आना पड़ता है. अपनी बेटी को बचाने लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. पूरे ट्रेलर में राजनीति और सत्ता की लड़ाई देखने को मिलती है. इसका हर एक सीन थ्रिल से भरा हुआ है.

---विज्ञापन---

बॉबी देओल का किरदार देख याद आया 'एनिमल'

अब बात करें विलेन के किरदार में दिखे बॉबी देओल की तो ट्रेलर में उनका का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है. बॉबी देओल के इस अंदाज को देखकर आपको उनका फिल्म ‘एनिमल’ के किरदार की याद आ जाएगी. इस फिल्म में प्रकाश राज और पूजा हेगड़े सहित कई शानदार साउथ एक्टर्स शामिल हैं.

---विज्ञापन---

आखिरी बार बड़े परदे पर दिखेंगे थलापति विजय

बता दें ‘जन नायकन’ थलापति विजय फैंस के लिए काफी खास फिल्म होने वाली हैं, क्योंकि क्योंकि ये विजय की आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद विजय बड़े पर्दे पर नहीं दिखेंगे. फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होनी है. ऐसे में इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि थलापति विजय के लिए एक इमोशनल विदाई है.