TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Jackie Shroff की पोस्ट पर पिघला सेलेब्स का दिल, कमेंट सेक्शन में बरसाया प्यार

Jackie Shroff and Tiger Shroff: बॉलीवुड के भिड़ू जैकी श्रॉफ ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसे देखकर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स का भी दिल पिघल गया। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटाया।

Jackie Shroff and Tiger Shroff: बॉलीवुड के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। उनकी इस पोस्ट से सेलेब्स का दिल पिघल गया। ऋचा चड्ढा से लेकर आयुष्मान खुराना ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार बरसाया। जैकी श्रॉफ उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम से बेहद प्यार करते हैं। साथ ही वह पेड़ लगाने के भी शौकीन हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल के बाद भी वह अपने परिवार को भी बहुत प्यार करते हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

क्यूट वीडियो की शेयर

जैकी ने टाइगर श्रॉफ को जादू की झप्पी देते हुए एक वीडियो इंस्टा पर शेयर की है। इंस्टा पर ये वीडियो काफी वायरल हो गई। उनके फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में जैकी दादा सोफा पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके ऊपर टाइगर श्रॉफ लेटे हैं। पिता-बेटे की इस क्यूट वीडियो पर सबका दिल पिघल गया।

वीडियो के साथ लिखा कैप्शन

वीडियो के कैप्शन में जैकी श्रॉफ ने सभी फैंस को अपने बच्चों को प्यार करने का सुझाव दिया। उन्होंने लिखा, 'अपने टाइगर को दिन में एक बार चिटकाने का और लंबा सांस लेने का...।' साथ ही लिखा भगवान सभी बच्चों को आर्शीवाद दें। इस पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की वो 5 फिल्में जो सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप, लेकिन OTT पर आते ही बिखेरा जलवा

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

हाल ही में मम्मी बनीं ऋचा चड्ढा ने वीडियो को दिल छू जाने वाला बताया। वहीं ड्रीम गर्ल 2 के एक्टर आयुष्मान खुराना ने 'हार्ट इमोजी' शेयर किया। इसके साथ ही प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी, सोनू निगम, सुनील ग्रोवर और कई सेलेब्स ने वीडियो पर प्यार लुटाया।

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे टाइगर और जैकी श्रॉफ

'वॉर' एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में एक्शन करते दिखाई देंगे। बता दें इस मूवी की स्टार कास्ट काफी बड़ी है। इसमें टाइगर के साथ-साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह भी पढ़ें: ड्रेस दे गई धोखा, Oops मोमेंट का शिकार हुईं Bigg boss की ये हसीना, यूजर्स ले रहे मजे

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.