Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, बोली- ‘उसे लोहे की रॉड से मारा, घसीटा और नाले में फेंक दिया’

Manjari Fadnis: एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने सोसायटी के लोगों के चहेते कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की मौत पर दुख जताया. भावुक होकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

---विज्ञापन---

Manjari Fadnis

Manjari Fadnis: एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भावुक वीडियो शेयर किया. वीडियो में एक्ट्रेस ने एक कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की हत्या को लेकर बेहद दुख जताया. सोसायटी में रहने वाली माइकी से मंजरी फडनिस का लगव बहुत गहरा था. ऐसे में माइकी की मौत ने मंजरी को झकझोर कर रख दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मंजरी ने कम्युनिटी डॉग के लिए न्याय की मांग की.

वीडियो में मंजरी ने कहा, “माइकी 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था. उसको उसके परिवार ने छोड़ दिया था. धीरे-धीरे वो वहां रहने वाले लोगों का चहेता बन गया. लोग उसे खाना खिलाते थे, उसकी देखभाल करते थे और परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते थे.”

---विज्ञापन---

फूट-फूटकर रोईं मंजरी फडनिस

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले अचानक माइकी गायब हो गया था. जब वो लंबे समय तक दिखाई नहीं दिया तो सोसायटी के लोग चिंतित हो गए. सभी ने मिलकर उसे ढूंढने की कोशिश शुरू की. उसके पोस्टर लगाए गए, जगह-जगह पता किया गया और आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कई दिनों तक माइकी का कोई सुराग नहीं मिला. मंजरी कहती हैं, “माइकी बहुत ही शांत और प्यारा कुत्ता था. वह किसी को परेशान नहीं करता था. एक व्यक्ति ने बताया कि माइकी के साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया. वो सोसायटी के एक बेसमेंट के पास आराम से सो रहा था, तभी उस पर हमला किया गया था”.

कम्युनिटी डॉग को लोहे की रॉड से मारा

आगे वीडियो में भावुक होकर एक्ट्रेस ने कहा, “वो बेसमेंट के पास आराम से सो रहा था, तभी किसी ने उसे किसी भारी डंडे या लोहे की रॉड से सिर पर मारा. वो बुरी तरह घायल और भ्रमित हो गया. इसके बाद उसे बी1 और बी2 के बीच की सीढ़ियों तक घसीटा गया और वहां भी लगातार पीटा गया. उसे इतना मारा गया कि उसके मुंह से खून निकलने लगा. गंभीर रूप से घायल होने के बाद माइकी को एक बोरे में डालकर नाले में फेंक दिया गया. हम सब लोग उसके शव की तलाश कर रहे हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके”.

मंजरी ने लगाई बेजुबान के लिए न्याय की गुहार

वीडियो इस घटना को बताते मंजरी रोने लगीं. उन्होंने बेजुबान जानवर की सुरक्षा पर सवाल उठाए. मंजरी ने कहा कि अगर शांत और किसी को नुकसान न पहुंचाने वाले कम्युनिटी डॉग भी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंता की बात है. आगे उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की. मंजरी का माइकी से खास लगाव था.

---विज्ञापन---
Manjari Fadnis

‘जाने तू…या जाने ना’ की एक्ट्रेस

फिल्म एक्ट्रेस मंजरी फडनिस अबतक बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्हें फिल्म ‘जाने तू…या जाने ना’ से खास पॉपुलैरिटी मिली थी. उन्होंने ग्रैंड मस्ती, वार्निंग, किस किसको प्यार करूं और होटल मिलन जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2026 02:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola