विदेशी हसीना का टूटा दिल तो आई इंडिया, ‘सीटीमार’ कर मुस्लिम एक्टर को किया इंप्रेस, पहचाना कौन?
इमेज क्रेडिट: Google
Iulia Vantur Birthday: एक ऐसी सिंगर, मॉडल और टीवी प्रजेंटर जो विदेश से आई और अपनी आवाज से लोगों को दिवाना बना लिया। इतना ही नहीं उसने तो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का भी दिल चुरा लिया। खूबसूरत इतनी की देखने वाले देखते ही रह गए। हम बात कर रहे हैं यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) की उन्होंने इंडस्ट्री में कम ही समय में अपनी पहचान बनाई।
यूलिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज विदेशी हसीना यूलिया वंतूर का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उन्हें हमारी ओर से हैप्पी बर्थडे (Iulia Vantur Birthday)। इसके साथ ही हम सिंगर के बारे में कुछ बातें ही कर लेते हैं।
15 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत
यूलिया वंतूर का जन्म 24 जुलाई 1980 को रोमानिया में हुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की शुरुआत की थी। सिंगर ने देश विदेश में शो कर अपनी खास पहचान बनाई।
उनकी आवाज की दुनिया दीवानी है। हनी सिंह हो या फिर बादशाह हर किसी से साथ यूलिया ने काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई कॉन्सर्ट भी किए हैं। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी उनकी शानदार फैन फॉलोइंग है।
बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप हुआ तो सलमान से हुई दोस्ती
यूलिया वंतूर अपने बॉयफ्रेंड मारियस के साथ इंडिया आई थी। तभी उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। इंडिया में ही किसी कारण से यूलिया का मारियस से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सलमान से उनकी दोस्ती हो गई।
हालांकि कहा तो ये भी जाता है सलमान खान और यूलिया पहले से एक दूसरे को जानते थे, और तभी वो भारत आई थीं। वो सलमान ही थे जिन्होंने यूलिया को हेल्प किया और उनके करियर को बुलंदी तक पहुंचाया।
सलमान और यूलिया के इश्क के चर्चे
सलमान खान की हिट फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में यूलिया ने ‘सीटीमार’ गाना गाया। इस गाने ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया। सलमान और यूलिया की दोस्ती को करीब 12 साल हो गए हैं। खबरें ये भी आई थी कि दोनों के दूसरे से प्यार में हैं, इसकी वजह ये थी कि उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया। लेकिन कभी भी दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया।
सोशल मीडिया पर थी एक्टिव
यूलिया वंतूर इंडस्ट्री की शानदार सिंगर हैं जिन्होंने अपने गानों से एक खास पहचान बनाई। सिंगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका पूरा इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो से पटा हुआ है। खास बात ये है कि यूलिया की अधिकतर फोटो और वीडियो साड़ी और लहंगे में हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या सच में शारीरिक संबंध बना रहे थे अरमान-कृतिका?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.