---विज्ञापन---

Tanya Mittal बनने वाली हैं दुल्हन? लाल जोड़े में वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘तैयारियां शुरू’

बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने हाल ही में ब्राइडल लुक में अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह शादी कर रही हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

Tanya Mittal

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में नजर आईं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तान्या मित्तल वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं. वहीं, इस बार वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. क्योंकि लाल जोड़े में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या तान्या मित्तल शादी करने जा रही हैं.तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

तान्या मित्तल ने ब्राइडल लुक में शेयर किया वीडियो

दरअसल, तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग का लहंगा पहने हुए ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने हैवी इयररिंग्स पहने है और सिंपल मेकअप किया है. वहीं, जैसे ही लाल जोड़ा पहने हुए तान्या ट्रायल रूम से बाहर आती हैं वैसे ही वहां मौजूद शोरूम के स्टाफ मेंबर उन पर फूलों की बरसात करने लगते हैं. इसके बाद तान्या पर लहंगा पहनकर इतराते हुए घूम कर दिखाती हैं और वह इस दौरान बेहद खुश नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, " और तैयारियां शुरू."

---विज्ञापन---

लोगों ने वीडियो पर जमकर किए कमेंट्स

तान्या ने जैसे ही इस वीडियो को पोस्ट किया वैसे ही लोगों ने कमेंट्स ककना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, "हाय कितनी प्यारी लग रही है भाई, नो नजर प्लीज. एक अन्य यूजर ने लिखा, "आज तो सबको शॉक दे दिया तान्या ने. अन्य यूजर ने लिखा, "ये लड़की तो बॉलीवुड मूवी डिजर्व करती है भाई." तान्या की शादी हो रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा, " दूल्हा कौन है? हालांकि तान्या और उनकी टीम में से किसी ने भी शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. फिलहाल तान्या की शादी पर सस्पेंस बना है कि क्या वह सच में शादी करने वाली हैं या फिर ये किसी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं.

---विज्ञापन---

बिग बॉस को लेकर खूब चर्चा में रही थीं तान्या मित्तल

बता दें कि बिग बॉस 19 में तान्या टॉप 5 में पहुंची थीं. शो के दौरान वह अक्सर ही अलग अलग लुक में नजर आती रही हैं. कई बार उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ अलग अलग लहंगा लुक में सभी को इंप्रेस किया है. इस शो के कारण उनकी खूब फैन फॉलोइंग बढ़ी है और लोगों को शो में उनका बेबाक अंदाज भी काफी पसंद आया है. यहां तक कि उनकी अमीरी को लेकर भी काफी चर्चा भी हुई है. यहां तक कि उनके घर को लेकर भी जमकर बातें बनी थीं.

यह भी पढ़ें- 8 करोड़ के घर में Tejasswi Prakash और Karan Kundra बसाएंगे नया संसार! खुशी से झूमे फैंस


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---