TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

राजेश खन्ना के घर किया इलेक्ट्रीशियन का काम, बनना चाहते थे क्रिकेटर बन गए एक्टर; पहचाना कौन?

Irrfan Khan Throwback Story: बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार रहे हैं जो एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे। राजेश खन्ना के घर भी इलेक्ट्रीशियन का काम कर चुके हैं। 2020 में कैंसर ने उनकी जान ले ली।

Irrfan Khan Throwback Story: बॉलीवुड ने कई एक्टर्स को सुपरस्टार बनाया है। आज हम उस सुपरस्टार की बात करने जा रहे हैं, जिसने हर मूवी में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है। ये एक्टर अपनी आंखों से ही हर सीन में जान डाल देता था। एक समय था जब उन्होंने राजेश खन्ना के घर इलेक्ट्रीशियन का काम भी किया था। एक गंभीर बीमारी के बाद जल्द ही दुनिया को अलविदा भी कह गए। जी हां हम बात कर रहे हैं इरफान खान की। इरफान अपनी दमदार एक्टिंग से हर कैरेक्टर में जान फूंक देते थे। चलिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं। क्रिकेटर बनना चाहते थे इरफान क्या आप जानते हैं इरफान खान एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे। अंडर-23 कैटेगरी में उनका सेलेक्शन सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हो गया था। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। इसके बाद इरफान ने क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ दिया। राजेश खन्ना को देखकर आया एक्टर बनने का ख्याल क्रिकेट को बाय बोलकर इरफान ने एक्टिंग फील्ड चुना और उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए एनएसडी में एडमिशन ले लिया। साथ ही खर्चे चलाने के लिए उन्होंने पार्ट टाइम जॉब भी करना शुरू कर दी। वह एसी रिपेयर का काम करने लगे थे। इसी दौरान उनको एक बार राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने का मौका मिला था। सुपरस्टार को अपने सामने देखकर इरफान ने फैसला किया कि वह भी राजेश खन्ना की तरह ही बड़े एक्टर बनेंगे। यह भी पढ़ें: गोविंदा से पहले इन स्टार्स ने गलती से खुद को मारी गोली, 1 की तो चली गई जान अपने नाम से हटा लिया था खान इरफान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1988 में आई सलाम बॉम्बे से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन मूवीज हिंदी सिनेमा को दी। 2016 में इरफान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पठान परिवार में पैदा होने के बाद भी वह हमेशा से शाकाहारी ही रहे। उन्होंने बाद में अपने नाम से खान भी हटा दिया था। उनका मानना था कि हम किसी एक धर्म में बंद कर नहीं रह सकते, हम भारतीय हैं। 2020 में कह गए दुनिया को अलविदा इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर हो गया था। इसके बाद मार्च 2020 में इरफान की आखिरी मूवी अंग्रेजी मीडियम आई थी। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था। वहीं 29 अप्रैल, 2020 को इरफान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस, सलमान-अक्षय संग काम, ‘जब वी मेट’ एक्टर से रचाई शादी, फिर भी गुमनाम!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.