South Indian Hindi Dubbed Movie: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और सीरियल किलर टाइप की फिल्में काफी पसंद हैं. ऐसे लोगों के लिए हमारे पास एक बेहतरीन फिल्म हैं. इस मूवी में कूट-कूटकर संस्पेस और थ्रील भरा हुआ है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस मूवी की कहानी आखिर तक आपको बांधकर रखेगी. इसके अलावा फिल्म में कमाल की मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी. चलिए आपको इसकी कहानी और किरदार के बारे में बताते हैं.

फिल्म का असली हीरो

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'इरट्टा' (Iratta) है, जो एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ही इसकी असली हीरो है, जो आखिर तक आपको मूवी के साथ बांधे रखती है. इस फिल्म में आपको जोजू जॉर्ज, मीनाक्षी दिनेश, जीतू अशरेफ, श्रीजा अजित, आर्य सलीम और श्रींदा लीड रोल में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने पैदल ही तय किया था मयंमार से भारत तक सफर, ‘हावड़ा ब्रिज’ ने बदली किस्मत, सलमान संग है खास रिश्ता

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी ही इसकी असली हीरो

फिल्म की कहानी की शुरुआत में एक पुलिस स्टेशन के कैबिन में एक इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो जाती है. गोली की आवाज सुनते ही स्टेशन के बाकी सभी पुलिस कर्मचारी भी उस कैबिन के पास पहुंचते हैं. यहां पुलिस को सिर्फ इंस्पेक्टर की लाश मिलती है, उसके अलावा वहां कोई नहीं होता. इससे भी ज्यादा सोचने वाली बात ये है कि उस कैबिन में इंस्पेक्टर पहले से ही अकेला था, किसी ने भी वहां किसी और को आते या जाते नहीं देखा. इसके बाद मामले की जांच करने के लिए एक नया पुलिस ऑफिसर आता है, जो मरे हुए इंस्पेक्टर का जुड़वा भाई होता है. केस की जांच के दौरान कई खुलासे होते हैं, लेकिन क्लाइमैक्स में कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि सभी अपना माथा पकड़ लेते हैं.

IMDb पर मिली इतनी रेटिंग

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बेहतरीन हिंदी डब के साथ एंजॉय कर सकते हैं. 1 घंटे 51 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.7 की रेटिंग मिली. वहीं, 59 प्रतिशत गूगल यूजर ने इस फिल्म को लाइक किया है.