रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म कुबेर की जबरदस्त सफलता का लुत्फ उठा रही है। इसकी सक्सेस के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस बार वह एक नए धांसू एक्शन सीन करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म का फोकस पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में उनका ‘अनब्रोकन’ लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक जल्द ही जारी किया जाएगा।

रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान

अपनी फिल्म कुबेर के सक्सेस के बीच रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म होगी, जिसमें रश्मिका पहली बार एक एक्शन एक्ट्रेस के अवतार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म का टीजर पोस्टर शेयर किया, जो उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी आने वाली फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं।

रश्मिका का 'अनब्रोकन' लुक हो रहा वायरल

रश्मिका मंदाना द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में एक्ट्रेस एक सोचते हुए और एग्रेसिव मूड में दिखाई दे रही हैं। वह हाथ में हथियार पकड़े हुए हैं, उनके आसपास जमीन पर एक शव और कुछ आदमी भी नजर आ रहे हैं, जो किसी स्ट्रगल का संकेत देते हैं। पोस्टर पर लिखा है: “Hunted. Wounded. Unbroken.” यह लाइन उनके किरदार की मजबूती, जुझारूपन और फिल्म के गंभीर टोन की ओर इशारा करती है।

सोशल मीडिया पर दिया यह चैलेंज

रश्मिका ने पोस्टर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, "क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि मेरी अगली फिल्म का टाइटल क्या हो सकता है? अगर सही जवाब दिया तो मैं आपसे मिलने का वादा करती हूं!" फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और फिल्म के नाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें:  क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Ankita Lokhande? ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के प्रोमो में हुआ खुलासा