TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

इस एक्ट्रेस पर आया था क्रिकेटर रोहित शर्मा का दिल, दीवानों की तरह देखते थे उनकी हर फिल्म!

Actress Rohit Sharma Crush: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के चाहने वालों की कमी नहीं है। लड़कियां उनके लिए पागल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रोहित शर्मा शादी से पहले और डेटिंग करने से पहले बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के लिए क्रेजी थे। चलिए जानते हैं, कौन है ये खुशनसीबी एक्ट्रेस।

Actress Rohit Sharmas Crush
Actress Rohit Sharma Crush: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने यूनिक रिकॉर्ड से सबको हैरत में डालते रहते हैं। तीन बार डबल सेंचुरी के साथ वे पहले ही एक अलग रिकॉर्ड बना चुके हैं, लेकिन आज हम रोहित शर्मा की बैटिंग या क्रिकेट की बात नहीं कर रहे, बल्कि उनकी निजी जिंदगी की बात कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, आखिर शादी से पहले कौन सी एक्ट्रेस थी रोहित शर्मा का क्रश।

2015 में हुई शादी

रोहित शर्मा ने 2015 में ऋतिका से शादी कर ली और इन दोनों के एक बेटी समायरा है। ऋतिका, रोहित को डेट करने से पहले रोहित की मैनेजर थी। रोहित और ऋतिका 2008 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 3 साल बाद इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

कौन थी रोहित शर्मा का क्रश

बेशक रोहित शर्मा ने ऋतिका से शादी की है, लेकिन क्या आप जानते हैं ऋतिका को डेट करने से पहले कौन सी एक्ट्रेस रोहित शर्मा के दिल में बसी थी और वो उनका क्रश थी। जी हां, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर हैं। रोहित शर्मा को करीना कपूर इतनी पसंद थी कि वे उनकी कोई भी फिल्म मिस नहीं करते थे।

रोहित शर्मा ने खुद बताया

फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू देने के दौरान रोहित शर्मा ने बताया था कि वो करीना और उनके काम को बहुत पसंद करते हैं। रोहित ने कहा था, मैं करीना को पसंद करता हूं, वह बहुत खूबसूरत है, मैं उनके लिए क्रेजी हूं और उनकी सभी फिल्में देखता हूं। आपको बता दें, करीना कपूर को 6 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं और वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा अर्निंग करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। ये भी पढ़ें: 5 एक्ट्रेस, इनके चाहने वालों की कमी नहीं, इंस्टाग्राम पर किया जाता है सबसे ज्यादा फॉलो! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.