TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

टीवी के इस शो को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा, Bigg Boss- Naagin जैसे इसके करीब भी नहीं

India most watched TV show: एक ऐसा शो जिसे 36 साल हो गए हैं लेकिन आज भी वो लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इस शो ने सलमान खान के शो बिग बॉस से लेकर एकता कपूर के नागिन तक को पछाड़ दिया।

India most watched TV show: टीआरपी को टेलीविजन की दुनिया में रेटिंग पॉइंट्स के नाम से भी जाना है। टीवी सीरियल में टीआरपी का ही खेल है, जो कई धारावाहिकों को लंबे समय तक टिकाए रखती है, तो कई की कुछ ही समय में दुकान बंद कर देती है। टीआरपी से पता चलता है, सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो कौन सा है। पिछले कुछ वर्षों से 2 रेटिंग को काफी अच्छा माना जाता रहा है। 2 रेटिंग का मतलब 20 लाख दर्शकों की संख्या होती है। मगर एक शो ऐसा भी था, जिसने एक समय पर 7.7 करोड़ दर्शक हासिल किए थे। 36 साल बाद भी इस शो का आंकड़ा कोई भी शो हासिल नहीं कर पाया है। चलिए जानते हैं अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो कौन सा है...

देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो

रामानंद सागर की 'रामायण' को भारत में अब तक सबसे ज्यादा दर्शक मिले हैं। इसका ये रिकॉर्ड अब तक कोई भी शो तोड़ नहीं पाया है। 36 साल बाद भी दर्शकों को ये उतना ही पसंद है, जितना उस दौर में पसंद किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1988 में 'रामायण' के उस एपिसोड को करीब 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा था, जिसमें लक्ष्मण और का युद्ध हुआ था। ये भारत में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। यह भी पढ़ें: 203 करोड़ नेटवर्थ वाला एक्टर… विश्व सुंदरी को नकली रिंग पहना किया प्रपोज, खूबसूरत है कपल की लव स्टोरी

रामायण ने आज के हिट शोज को कैसे पछाड़ा

रामानंद सागर की 'रामायण' के आगे आज के हिट टीवी शोज कुछ भी नहीं हैं। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लेकर सलमान खान का शो 'बिग बॉस',  एकता कपूर के 'नागिन' तक को पछाड़ दिया। ऐसे में रामायण अकेला ऐसा शो बन गया जो बीते 36 सालों में आज भी लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। हालांकि रामानंद सागर की रामायण के बाद भी कई बार ये शो बना, लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो वही था।

अपने जमाने का सबसे महंगा टीवी शो था रामायण

रामानंद सागर की 'रामायण' को अपने दौर का सबसे महंगा टीवी शो माना जाता था। इसका बजट 9 लाख रुपये प्रति एपिसोड था। 'रामायण' का 7 करोड़ रुपये का बजट उस समय बनी सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों से भी अधिक था। शुरुआत में इसके 52 एपिसोड की  प्लानिंग की गई लेकिन लोगों की डिमांड पर इसके एपिसोड 78 कर दिए गए। ये एक ऐसा शो है जिसे एक नहीं बल्कि कई बार प्रसारित किया गया है।

इस एक्टर को रास नहीं आया रामायण का किरदार

हालांकि रामायण में एक नहीं बल्कि कई सारे किरदार थे। जैसे सीता के रोल में दीपिका चिखलिया, राम के रोल में अरुण गोविल, लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी, रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी और हनुमान के रोल में दारा सिंह थे। लेकिन राम के किरदार में अरुण गोविल ने एक खास पहचान बना ली। लोग उन्हें राम के रूप में पूजने लगे और इसकी वजह से उन्हें अन्य किरदार नहीं मिल रहे थे। यह भी पढ़ें: आमिर खान की हीरोइन, खुल्लम खुल्ला दिए बोल्ड सीन, डिप्रेशन की शिकार एक्ट्रेस ने खाई नींद की गोलियां

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.