TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

IIFA Utsavam 2024 Winners List: ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ बनीं Aishwarya Rai, देखें लिस्ट

IIFA Utsavam 2024: आइफा उत्सवम 2024 चल रहा है, अब इस साल के विजेताओं के नाम भी सामने आ गए हैं। इस बार बॉलीवुड के साथ कई साउथ के चेहरे  हैं जो इस अवार्ड फंक्शन में अपना जलवा दिखा चुके हैं। चलिए जान लेते हैं कि किस किस कैटेगरी में कौन सा अवार्ड मिला है...

IIFA Utsavam 2024: हर इंसान को चाहिए होता है कि उन्हें उनके काम के बदले प्रोत्साहित किया जाए। ऐसे में अच्छे काम के लिए अवार्ड इवेंट किए जाते हैं। सिनेमा जगत में भी ऐसे कई अवार्ड होते हैं जो कलाकारों को उनके अच्छे काम के बदले दिए जाते हैं। इन दिनों आइफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) की धूम मची हुई है जो अबू धाबी में आयोजित किया गया है। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक सके कई बड़े और नामचीन सेलेब्स ने शिरकत की। इस अवार्ड फंक्शन में नानी और विक्रम की 'दसरा '(तेलुगु) और पोन्नियिन सेलवन: II (तमिल) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत की 'जेलर' को बेस्ट फिल्म (तमिल) का अवॉर्ड मिला है। आइए जान लेते हैं कि कौन से एक्टर को कौन सा अवार्ड मिला है।

IIFA Utsavam 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट एक्ट्रेस (तमिल)- ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेलवन: II) वूमेन ऑफ द ईयर इन इंडियन सिनेमा- समांथा रुथ प्रभु बेस्ट पिक्चर (तमिल)- जेलर बेस्ट एक्टर (तेलुगू)- नानी (दशहरा) बेस्ट एक्टर (तमिल)- विक्रम (पोन्नियिन सेलवन: II) बेस्ट डायरेक्ट (तमिल)- मणिरत्नम (पोन्नियिन सेलवन: II) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (तमिल)- एआर रहमान (पोन्नियिन सेलवन: II) आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा- चिरंजीवी आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- प्रियदर्शन बेस्ट परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल- तमिल)- सहस्र श्री (चिट्ठा) यह भी पढ़ें: Ameesha Patel की धोखाधड़ी केस में बढ़ी मुश्किल या मिली राहत? पढ़ें कोर्ट का फैसला बेस्ट प्रोफेशन इन नेगेटिव रोल (तमिल)- एसजे सूर्या (मार्क एंटनी) बेस्ट प्रोफेशन इन नेगेटिव रोल (तेलगू)- शाइन टॉम चाको (दसरा) बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल (मलयालम)- अर्जुन राधाकृष्णन (कन्नूर स्क्वाड) बेस्ट परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल- तमिल)- जयराम (पोन्नियिन सेलवन: II) गोल्डन लेगेसी अवॉर्ड- नंदमुरी बालकृष्ण आउटस्टैंडिंग एक्सीलेंस इन कन्नड़ सिनेमा- ऋषभ शेट्टी बेस्ट डेब्यू (फीमेल- कन्नड़)- आराधना राम (कटेरा) बेस्ट डायरेक्टर (कन्नड़)- थारुण सुधीर (कटेरा)

IIFA अवार्ड्स 2024 का आयोजन का कब होगा?

अब ये जान लेते हैं कि IFA अवार्ड्स 2024 का आयोजन कब होगा। दरअसल इस अवार्ड फंक्शन का आयोजन आज यानी 28 सितंबर  2024 दिन शनिवार को होने वाला है। होस्ट के बारे में बात करें तो इस अवार्ड शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी शाहरुख खान को मिली है। वहीं रेखा, शाहिद कपूर, कृति सेनन, अनन्या पांडे के अवाला विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर जैसे सितारे इस इवेंट में नजर आने वाले हैं। यह भी पढ़ें: क्या म्यूजियम में बदलेगा पटौदी पैलेस? सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे दादा-पिता यहां दफन…

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.