Nora Fatehi's new song Sarke Chunar Teri Sarke: हाल ही में फिल्म 'केडी: द डेविल' से एक ऐसा गाना रिलीज हुआ, जिसके लिरिक्स ने हंगामा खड़ा कर दिया. गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके (Sarke Chunar Teri Sarke)' ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर फिल्माए गए इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जन्या है. गाने बोल इस समय विवादों में हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी खूब आलोचना हो रही है. अब नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (एनएचआरसी) ने इस गाने को लेकर फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है. ये नोटिस सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना के बाद भेजा गया है. गाने की लिरिक्स को डबल मीनिंग और वल्गर बताया गया है.

लिरिक्स राइटर ने तोड़ी चुप्पी

बता दें फिल्म 'केडी: द डेविल' का डायरेक्शन प्रेम ने किया है जबकि इस गाने के हिंदी लिरिक्स में रकीब आलम का नाम है जो इससे पहले पुष्पा के गाने हिंदी में लिख चुके हैं. हाल ही में एनडीटीवी से बात करते हुए रकीब आलम ने इस गाने पर अपनी सफाई दी है. डबल मीनिंग गाने पर रकीब ने कहा, ‘केडी का ये गाना डायरेक्टर का वर्जन है. मैंने इस गाने को लिखने से मना कर दिया था और हजार बोला कि यह गाना नहीं चलेगा. मुझे नहीं पता मेरा नाम कैसे आया क्योंकि गाना रिलीज होने के बाद से मुझे लगातार कॉल आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रॅोलिंग की जा रही है.’

---विज्ञापन---

'मैंने नहीं लिखा गाना'

वहीं गाने की लिरिक्स को लेकर रकीब ने कहा, ‘मैंने गाना नहीं लिखा है, मैंने इसका वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेशन किया है क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम मान ही नहीं रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा कि इसको जैसा कन्नड़ में लिखा है वैसा ही हिंदी में कर दो. मैं अनुवाद कर दिया और यह भी कहा कि इस तरह का गाना सेंसर से पास नहीं होगा. लेकिन प्रेम बोले कि वह देख लेंगे क्या करना है. लेकिन डायरेक्टर को तो कंट्रोवर्सी चाहिए थी. उन्होंने अनुवाद किए गाने को जस का तस फिल्म में डाल दिया और अब नतीजा आपके सामने है.’

---विज्ञापन---

YouTube से हटा 'चुनर तेरी सरके' गाना

बता दें सोशल मीडिया पर इस गाने की भारी आलोचना के बाद लीगल एक्शन लिया गया है. एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने इस गाने के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखित शिकायत भेजी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि गाने के बोल और दृश्य अभद्र हैं, जो सार्वजनिक प्लेटफॉर्म के लिए उचित नहीं हैं. भारी विरोध और कानूनी दबाव के चलते इस गाने को YouTube से हटा दिया गया है.