Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Hospitalised: बॉलीवुड अदाकारा और ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें एक भयानक इंफेक्शन हो गया है, जिसकी वजह उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है.
सबा ने शुक्रवार को अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मेरी जिंदगी के सबसे खराब 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, तुम सच में बहुत खतरनाक हो! मैं हमेशा घर का खाना खाती हूं, हर जगह अपनी पानी की बोतल लेकर चलती हूं, फिर भी ये पेट का इंफेक्शन अचानक हो गया. वो भी साल के सबसे व्यस्त समय में.”
---विज्ञापन---
दो हफ्तों में 4 किलो वजन घटा
आगे सबा ने लिखा, “दो हफ्तों में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया, जो पहले से ही ज्यादा नहीं था. हालत ऐसी है कि ठीक से चल भी नहीं पा रही हूं. एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स और भारी वेट उठा रही थी और अगले ही दिन इतनी कमजोर हो गई कि एक टूथपिक तक उठाने की ताकत नहीं बची. इसलिए प्लीज, अपने पेट का ध्यान रखें. सलाद और सब्जियों को अच्छे से धोएं, जैसे आपकी जिंदगी उसी पर निर्भर हो, क्योंकि कभी-कभी सच में होती है!”
---विज्ञापन---
ऋतिक रोशन ने ली तस्वीर
पोस्ट में सबा ने ये भी बताया कि उनकी ये तस्वीर ऋतिक रोशन ने ली, जो मेरे खराब मूड में भी हंसी ढूंढ लेते हैं. साथ ही मजाकिया अंदाज में उन्होंने लिखा, “मैं जितनी दिख रही हूं, उतनी दुबली नहीं हुई हूं, बेड बड़ा है और एंगल वाइड है.”
2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे ऋतिक-सबा
बता दें, ऋतिक और सबा साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को साथ में कई बार देखा गया है. दोनों को करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई थी. इसके बाद दोनों ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ भी नजर आए. अर्सलान और सुजैन भी 2022 से डेट कर रहे हैं.