TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

ब्लॉकबस्टर डेब्यू, फ्लॉप फिल्मों के बाद लिया ब्रेक, फिर धांसू कमबैक से बन गया सुपरस्टार; पहचाना कौन?

Hrithik Roshan Throwback: बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर कमबैक दिया। इसके बाद फ्लॉप फिल्में दीं और बॉलीवुड से दूरी बना ली। छह साल बाद धांसू कमबैक करके सुपरस्टार बन गए।

Hrithik Roshan Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने डेब्यू ब्लॉकबस्टर के फ्लॉप फिल्मों का दर्द झेला। डेब्यू से तो हीरो बन गए लेकिन बाद में फ्लॉप फिल्मों के बाद काफी स्ट्रगल करनी पड़ी। आज हम ऐसे ही एक सुपरस्टार की बात करने वाले हैं जिनकी डेब्यू मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन बाद में लगातार 4 मूवीज फ्लॉप होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का मन बना लिया था। वहीं बाद में अपने धांसू कमबैक से बॉलीवुड के सुपरस्टार बनकर उभरे। जी हां हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की। आइए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम स्टार

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम स्टार में से एक हैं। उनके लुक्स का हर कोई दीवाना है। अपनी पहली ही मूवी से उन्होंने बॉलीवुड पर अलग छाप छोड़ दी थी। साल 2000 में एक्टर ने अपने पिता राकेश रोशन की मूवी 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ अमीषा पटेल भी नजर आई थीं। इस मूवी ने ऋतिक को रातों रात फेमस कर दिया था।

चार फिल्में फ्लॉप

वहीं इसके बाद एक्टर ने अगली हिट फिल्म एक साल बाद दी जो 'कभी खुशी कभी गम' थी। उसमें भी उन्होंने साइड एक्टर का रोल निभाया था। ये मल्टी-स्टारर मूवी थी। इसके बाद एक्टर ने लगातार चार फिल्में फ्लॉप दी। इसमें 'आप मुझे अच्छे लगने लगे हो', 'ना तुम जानो ना हम', 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' मूवीज शामिल हैं। एक्टर ने इसके बाद इंडस्ट्री से विदा लेने का प्लान बना लिया था और फिल्मों से भी दूरी बना ली थी। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: राशन की कमी, जेल की सजा और नॉमिनेशन… दूसरे हफ्ते में सभी के दिखे रंग

'कृष' से धांसू कमबैक

साल 2006 में ऋतिक ने 'कृष' बनकर धांसू कमबैक किया। वहीं धूम 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। दोनों मूवीज बैक-टू-बैक हिट थी। धूम 2 तो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी। इसके बाद वह बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए।

इन मूवीज को कर चुके रिजेक्ट

अभिषेक बच्चन की 'बंटी और बबली' भी ऋतिक को ऑफर की गई थी, लेकिन एक्टर ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं एक्टर को 'दिल चाहता है', 'लगान', 'मैं हूं ना' और 'रंग दे बसंती' जैसी मूवीज भी ऑफर हो चुकी हैं। ऋतिक अभी वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: दूसरे हफ्ते में चमके ये 10 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.