TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

दुल्हनिया बनने जा रही Housefull 2 एक्ट्रेस, इस दिन बिजनेसमैन संग लेंगी सात-फेरे!

हाउसफुल 2 की एक्ट्रेस शाजान पदमसी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कनकिया ग्रुप के डायरेक्टर और मूवी मैक्स सिनेमाज के सीईओ आशीष कनकिया के साथ कुछ महीने पहले रोका हुआ है और अब इन दोनों की शादी को लेकर अपडेट सामने आया है।

Shazahn Padamsee
बॉलीवुड गलियारों में जल्द ही शहनाई बजने वाली है, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणबीर कपूर की हीरोइन जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली है। 'दिल तो बच्चा है जी' और 'रॉकेट सिंह' फेम एक्ट्रेस शाजान पदमसी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शाजान पदमसी और उनके मंगेतर साल 2025 में शादी करने वाले हैं,ये खबर तो पहले ही सामने आ गई थीं। मगर अब कपल की शादी की डेट भी सामने आ गई है, चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस किस दिन सात-फेरे लेने वाली हैं। यह भी पढ़ें: Uorfi Javed का टूटा सपना! आखिरी वक्त पर Cannes 2025 नहीं जा पाईं एक्ट्रेस, बताई शॉकिंग वजह

इस दिन शादी करेंगी शाजान पदमसी!

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शाजान पदमसी अपने मंगेतर के साथ 5 जून को शादी करने जा रही हैं। मुंबई के फाइव स्टार होटल में कपल प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी करने वाला है, जिसमें उनके परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। 7 जून को उसी होटल में ही कपल आफ्टर पार्टी देने वाला है।

शाजान पदमसी के मंगेतर कौन?

शाजान पदमसी के होने वाली पति का नाम आशीष कनकिया है, जो कनकिया ग्रुप के डायरेक्टर और मूवी मैक्स सिनेमाज के सीईओ हैं। एक्ट्रेस ने अपने रोका की तस्वीरें कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और उस दौरान एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी मुलाकात आशीष से उनके बचपन के एक दोस्त ने करवाई थी और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया।

2024 को आशीष ने किया प्रपोज

बता दें कि इंटरव्यू में शाजान ने बताया था कि आशीष ने उनको 13 नवंबर 2024 को शादी के लिए प्रपोज किया था। पूरे ढाई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है और कपल ने 22 नवंबर 2024 को सगाई थी और उसकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी। यह भी पढ़ें: क्या Anushka Sen पर भड़के नील नितिन मुकेश? यूजर्स कर रहे ट्रोल          

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.