TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Honey Singh के नए गाने ने यूट्यूब पर मचाया भौकाल, 1 करोड़ व्यूज पार

Honey Singh New Song Pyaar Bhi Jhootha: यो यो हनी सिंह का नया गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। तीन दिन में इस सॉन्ग के 1 करोड़ व्यूज पार हो गए हैं।

Honey Singh New Song Pyaar Bhi Jhootha: यो यो हनी सिंह का न्यू सॉन्ग 'प्यार भी झूठा' यूट्यूब पर भौकाल मचा रहा है। तीन दिन में इस गाने के 1 करोड़ व्यूज पार हो गए हैं। इसका म्यूजिक आर डी बर्मन, तनिष्क बागची, अमाल मलिक और जैन देसाई ने दिया है। इसे हनी सिंह और बी-प्राक ने मिलकर गाया है। इसमें हर्षवर्धन राणे, मिजान जाफरी, सहर बाम्बा, जेनिफर पिकिनाटो, संजय सूरी, राहुल देव, मानसी जोशी रॉय और निखिल चिनप्पा लीड कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें: दिवाली धमाका! OTT पर फ्री देखें ये 5 भोजपुरी फिल्में, काजल रघवानी से मोनालिसा तक बिखेरेंगी जलवा वहीं सॉन्ग में डांस की कोरियोग्राफी राजीव सुरती, पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने की है। गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी, कुमार, तनिष्क बागची, यो यो हनी सिंह और यासर देसाई ने लिखे हैं। यूट्यूब पर ये गाना धमाल मचा रहा है। वहीं तीन दिन में ये ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने पर रील्स बनाकर अपलोड कर रहे हैं। गाने का बैकग्राउंड म्यूजिक अमर मोहिले ने दिया है। इसे टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है। यह भी पढ़ें: Box Office पर Venom 3 के आगे बंदा सिंह चौधरी ढेर! सलमान की प्रमोशन से भी नहीं बढ़ा कलेक्शन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.