क्या हनी सिंह इजिप्टियन मॉडल को कर रहे डेट? वायरल वीडियो देख फैंस ने किया रिएक्ट
रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में हनी सिंह ने अपना मिलेनियर इंडिया टूर खत्म किया है। इसके चलते वो काफी चर्चाओं में भी रहे। ये शो हनी सिंह ने भारत के 10 शहरों में किया। वहीं एक बार फिर हनी सिंह चर्चाओं में छा गए हैं। इसकी वजह उनके शो नहीं बल्कि इजिप्टियन मॉडल के साथ पार्टी का वायरल वीडियो है। रैपर इजिप्टियन मॉडल एम्मा बकर का जन्मदिन मनाते दिखाई दिए। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी वीडियो शेयर की। वहीं इसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई। फैंस उनकी वीडियो पर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Kesari 2’ जैसी फिल्में देखना चाहते हैं? OTT पर मौजूद हैं कई दमदार कहानियां
सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर इजिप्टियन मॉडल एम्मा बकर के साथ वीडियो शेयर की है। इसमें वो एम्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने कैप्शन में एम्मा को टैग करते हुए लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं क्लियोपेट्रा। वीडियो में दिख रहा है कि वो एम्मा को उनके बर्थडे पर सरप्राइज दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।
क्या बोले फैंस?
वहीं इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हनी पाजी को न्यू लाइफ पार्टनर मिल गई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाभी मिल गई।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है पाजी को पसंद आ गई है।' चौथे यूजर ने लिखा, 'बॉस की नई बेगम है।' पांचवें यूजर ने लिखा, 'क्लियोपेट्रा के साथ एक वीडियो तो बनता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नई गर्लफ्रेंड पाजी।'
हनी सिंह का मिलेनियर इंडिया टूर
बता दें हनी सिंह ने हाल ही में अपना मिलेनियर इंडिया टूर किया। इसकी शुरुआत उन्होंने मुंबई टूर से की थी। वहीं इसके बाद लखनऊ, दिल्ली, इंदौर, पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर, चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता में हुआ।
यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 X Review: ‘एक खिलाड़ी सब पे भारी…’, अक्षय कुमार की फिल्म देख क्या बोले यूजर्स?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.