TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

‘चुड़ैल संग किया डिनर’, Shahrukh Khan ने जड़ा थप्पड़, ड्रग्स से लेकर अश्लील गानों तक Honey Singh के 5 विवाद

Honey Singh Birthday: हनी सिंह और विवादों का साथ तो ऐसा है जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, कई कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से वो सुर्खियों में छा चुके हैं।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Honey Singh Birthday: यो यो हनी सिंह (Honey Singh) के नाम से फेमस सिंगर का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनका और विवादों का गहरा नाता है, जो किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ़ हो या फिर पर्सनल लाइफ़ किसी न किसी वजह से वो विवाद का हिस्सा बने रहते हैं। सिंगर ने पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपने गानों का जादू चलाया है। लव डोज़ गाना इतना फेमस हो गया कि सभी की जुबान पर चढ़ गया।ऐसे पॉपुलर सिंगर हनी सिंह का आज बर्थडे है। इस ख़ास दिन पर हम उनके बारे में कुछ ख़ास बातें जानते हैं।

पत्नी संग मारपीट करने का लगा आरोप

हनी सिंह और विवादों का गहरा नाता है। सिंगर पर अपनी पत्नी शालिनी तलवार को मारने पीटने का भी आरोप लगा है। शालिनी ने सिंगर और अपने ससुराल वालों पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। हालांकि अब दोनों की राहें अलग हो गईं हैं।

जब शाहरुख खान ने जड़ा थप्पड़

अगर ये कहा जाए कि हनी सिंह और विवादों का चोली दामन का साथ है, तो कुछ ग़लत न होगा। एक समय था जब बॉलीवुड में हनी सिंह का नाम था, कोई भी गाना हो हनी सिंह को उन्हें गाने का ऑफ़र दिया जाता था। वहीं एक समय ऐसा भी आया जब उनके और शाहरुख़ खान के बीच के विवाद की चर्चा होने लगी। दरअसल ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में हनी सिंह के सॉन्ग लुंगी डांस में शाहरुख खान और उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे में किंग खान ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का ऑफर दिया। कहा जाता है कि शो के प्रमोशन के दौरान शाहरुख़ ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद सिंगर इंडस्ट्री से कहीं गायब से हो गए।

ड्रग्स लेने और अश्लील गाने की वजह से छाए

एक समय ऐसा आया जब हनी सिंह इंडस्ट्री से दूर हो गए, उस दौरान ख़बर आई की वो ड्रग्स ले रहे हैं और नशीली दवाओं का सेवन कर रहे हैं। हालांकि इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया गया। वहीं वो अश्लील गानों की वजह से भी विवादों में घिर गए। अपने गानों में डबल मीनिंग लिरिक्स और सेक्सिएस्ट रैप की वजह से वो चर्चा में आ गए थे। ‘ब्लू आइज’ और ‘मैं हूं बलात्कारी’ सॉन्ग की वजह से उन पर केस भी दर्ज किया जा चुका है।

चुड़ैल से हुआ सामना

हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक बार शैतानी चर्च में गए थे। दरअसल उन दिनों वो इंग्लैंड में शूट कर रहे थे, वहाँ उनके पास एक लड़की आई जिसने उसे खाने के लिए पूछा। हनी सिंह ने हाँ बोल दिया और वो एक रेस्टोरेंट में गए जहां का पुदीना चिकन वो खाया करते थे। उस लड़की ने बिना पूछे ही हनी सिंह की फेवरेट डिश ऑर्डर कर दी इस बात से सिंगर को हैरानी हुई। उसके बाद उसके ऊपर चलने के लिए कहा जहां पर शैतानी चर्च का बोर्ड लगा हुआ था। वहां जाकर हनी सिंह को नेगेटिव एनर्जी फील हुई और साथ में कुछ रिफ्लेक्शन भी दिखाई दिया वो समझ गए कि कुछ गड़बड़ है। उन्हें लगा कि ये कोई नॉर्मल लड़की नहीं है बल्कि कोई रहस्य है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.