TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Holi 2025 Outfit Ideas: हॉली पार्टी में पहनना है व्हाइट आउटफिट, तो इन 5 एक्ट्रेस से लें फैशन टिप्स

Holi 2025 Outfit Ideas: होली पर अगर आप भी व्हाइट आउटफिट पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। आइए इन लुक्स पर एक बार नजर डालते हैं।

Holi 2025 Outfit Ideas: रंगों का त्योहार 14 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन व्हाइट आउटफिट पहनने का ज्यादा क्रेज रहता है। अगर आप भी इस होली पर स्टाइलिश व्हाइट आउटफिट की तलाश में हैं और कंफ्यूज हैं कि क्या पहने तो हम आपकी ये कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं। हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के व्हाइट आउटफिट लुक्स लेकर आए हैं। इन लुक्स को आप भी अपनी होली पार्टी में कैरी कर सकती हैं। आइए एक्ट्रेस के लुक्स पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें: 8 महीने प्रेग्नेंट एक्ट्रेस, पति संग शूट किया होली सॉन्ग.. यूं छुपाया बेबी बंप, पहचान नहीं पाए दर्शक

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर का ये व्हाइट कुर्ता लुक होली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप क्लासी लुक के साथ-साथ कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं तो आप भी करिश्मा का ये लुक रिक्रिएट कर सकते हैं। हाथों में बैंगल्स पहनकर आप भी अपना ये लुक कंप्लीट करें।

आलिया भट्ट

आलिया का ये व्हाइट शरारा सेट लुक भी होली पार्टी के लिए बेस्ट है। ये लुक आपको स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक भी देगा। कानों में लंबे झुमकों के साथ आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं। वहीं ओपन हेयर के साथ ये लुक कंप्लीट हो जाएगा।

कियारा आडवाणी

कियारा का ये व्हाइट को-ऑर्ड सेट लुक भी आप होली पार्टी में रिक्रिएट कर सकती हैं। ये लुक आपको पार्टी लुक भी देगा। इस लुक आप ओपन हेयर के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। वहीं होली पार्टी में इसे आउटफिट को पहन आप सबसे यूनिक नजर आएंगी।

करीना कपूर

करीना का ये व्हाइट शर्ट और व्हाइट पैंट लुक भी होली पार्टी के लिए अच्छी चॉइस है। करीना की तरह ही पोनी टेल बनाकर और सनग्लासेस लगाकर आप इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। वहीं होली पार्टी में इस लुक में आप छा जाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका का ये व्हाइट अनारकली सूट और स्कर्ट लुक भी होली पार्टी के लिए काफी क्लासी लगेगा। इस लुक पर आप हैवी झुमके कैरी कर सकती हैं। वहीं ये आपको फेस्टिव एथनिक लुक देगा। इस होली पार्टी में ये लुक जरूर ट्राई करें। यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर परिवार के साथ OTT पर देखें ये 5 फिल्में, मजा होगा दोगुना

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.