TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Holi के लिए परफेक्ट हैं ये बॉलीवुड हिट सॉन्ग, डीजे पर प्ले होती ही मच जाएगा धमाल

Holi 2024 Hit Songs: होली के त्योहार पर डीजे पर गाने प्ले न हो तो मजा ही नहीं आता, ऐसे में हम आपको उन हिट सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं जो होली का मजा 4 गुना बढ़ा देगा।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Holi 2024 Hit Songs: जल्द ही होली (Holi 2024)  का त्योहार आने वाला है, रंगों के इस पर्व का सभी को इंतजार है। 25 मार्च 2024 को देश में होली मनाई जाएगी। होली हो और डीजे पर गाने न प्ले हों ऐसा हो नहीं सकता।  बच्चे हों या बड़े सभी इस दिन रंगों में सराबोर हो अपने फेवरेट गानों पर नाचते हैं और इंजॉय करते हैं। बॉलीवुड में भी समय-समय पर होली के गाने बनते आ रहे हैं। अगर आप भी इस बार होली पर खूब इंजॉय करना चाहते हैं तो जल्दी से इन बॉलीवुड गानों को अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर लें। आइए उन 7 टॉप मोस्ट गानों की एक लिस्ट आपको भी बता देते हैं।
  • 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली'

अमिताभ बच्चन का सदाबहार दाना 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे' एस ऐसा गाना है जिसके बिना होली पर मजा ही नहीं आता। जैसे ही ये गाना डीजे पर प्ले होता है तो सभी अपने आप ही थिरकने लगते हैं। अगर आप भी होली को इंजॉय करना चाहते हैं तो जल्दी से इस सॉन्ग को अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर लें।
  • 'बलम पिचकारी'

'ये जवानी है दीवानी' का हिट गाना 'बलम पिचकारी' जो तुने ऐसी मारी होली के दिन धमाल मचा देता है। रंगों में सराबोर लोग इस गाने में जमकर थिरकते हैं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के इस सॉन्ग में एनर्जी एक अलग ही लेवल की है। आप भी इसे अपनी प्ले लिस्ट में एड कर सकते हैं।
  • 'होली खेले रघुवीरा'

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन का गाना 'होली खेले रघुवीरा' फिल्म 'बागबान' का गाना है। इस गाने पर हर कोई थिरकने के लिए मजबूर हो जाता है। होली के दिन डीजे पर ये गाना न चले तो मजा ही नहीं आता।
  • 'लेट्स प्ले होली'

फिल्म 'वक्त' का गाना 'लेट्स प्ले होली' अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। सुनिधि चौहान की आवाज ने इस गाने को इतना शानदार बना दिया है कि सुनने वाले अपने आप ही थिरकने लगते हैं। इसे भी प्ले लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
  • 'अंग से अंग लगाना'

जीजा साली की होली हो या फिर देवर भाभी की सभी के लिए 'अंग से अंग लगाना' परफेक्ट गाना है। अलका याग्निक, विनोद राठौड़ और सुदेश भोसले की आवाज में इस गाने को सुनने वाले को मजा ही आ जाता है।
  • 'होली के दिन'

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का सुपरहिट गाना 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं', होली के लिए बेस्ट है। आप भी इसे प्ले लिस्ट में एड कर सकते हैं।
  • 'जय जय शिव शंकर'

फिल्म 'वॉर' से ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का गाना 'जय जय शिव शंकर' एक बेहतरीन गाना है, इसकी सबसे बढ़िया बात ये है कि इसमें एक भी शब्द ऐसा नहीं है जिसे किसी को भी सुनने में आपत्ति हो। यह भी पढ़ें: जब पहली बार आया पीरियड तो घर में हुआ सेलिब्रेशन, Randeep Hooda की हीरोइन ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.