TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

सलमान खान के साथ हिट डेब्यू, नेशनल क्रश का मिला टैग; फिर आयशा जुल्का ने बॉलीवुड को क्यों कहा अलविदा?

Ayesha Jhulka Throwback Story: एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है। लोग उन्हें नेशनल क्रश कहने लगे थे। लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

Ayesha Jhulka Throwback Story: 90 के दशक की वो हीरोइन जिसने सलमान खान के साथ मूवी का डेब्यू किया था। साथ ही आमिर खान के साथ मूवी करके नेशनल क्रश बन गई थी इसके बावजूद भी एक्ट्रेस को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा। हम बात कर रहे हैं आयशा जुल्का की। आयशा का शुरुआती करियर काफी सफल रहा था। लेकिन बाद में एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा को बाय-बाय बोलना पड़ा। शुरुआती दौर में एक्ट्रेस को सफलता मिली लेकिन बाद में कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। आइए आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें।

1990 के दशक में थीं मशहूर

आयशा जुल्का 1990 के दशक में बॉलीवुड में उनका नाम काफी मशहूर था। आयशा ने 1991 में सलमान खान की कुर्बानी मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने तहलका मचा दिया था। वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। मूवी की सफलता के बाद आयशा को बड़ी फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे।

आमिर के साथ काम कर बनी नेशनल क्रश

सलमान खान के साथ काम करने के बाद उन्हें आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने आमिर के साथ जो जीता वही सिकंदर में काम किया। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इसके बाद लोगों ने आयशा को नेशनल क्रश का टैग दे दिया था। अपनी एक्टिंग और लुक्स से आयशा ऑडियंस के दिलों पर राज करने लगी। यह भी पढ़ें: Netflix पर गायब हुए Kapil Sharma Show के ये धांसू किरदार, टीवी पर छाए रहते

'पहला नशा' गाना हुआ सुपरहिट

मूवी का 'पहला नशा' गाना बेहद लोकप्रिय हुआ। इस गानों को उदित नारायण और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी। सदाबहार सॉन्ग के साथ-साथ एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी। 'खिलाड़ी', 'वक्त हमारा है', 'चाची 420' और 'मासूम' जैसी फिल्में देकर आयशा का नाम मशहूर एक्ट्रेस में शामिल हो गया।

20 फिल्में दी फ्लॉप

हिट मूवीज देने के बाद एक्ट्रेस को फ्लॉप मूवीज का भी सामना करना पड़ा। 1993 में आयशा ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'दलाल' मूवी में काम किया। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद आयशा की अधिकतर फिल्में फ्लॉप ही रहीं। 'चाची 420' के हिट के बाद उनकी करीब 20 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जाकर गिरी। 2018 में उन्होंने आखिरी मूवी 'जीनियस' की यह भी सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

ओटीटी पर की वापसी

काफी साल बॉलीवुड से दूर रहने के बाद आयशा ने ओटीटी पर वापसी की। प्राइम वीडियो पर 2022 में उनकी 'हश-हश' सीरीज रिलीज हुई। इसके बाद 2023 में भी आयशा कॉमेडी फैमिली सीरीज 'हैप्पी फैमिली' में नजर आई। यह भी पढ़ें: Kirron Kher के कैंसर को याद कर Anupam Kher इमोशनल, The Signature में ऐसा ही किरदार

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.