Himesh Reshammiya के पिता का इंडस्ट्री में बड़ा नाम, सलमान की फिल्म में दे चुके म्यूजिक
Who Is Himesh Reshammiya Father: मशहूर गायक हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया (Vipin Reshammiya) का निधन हो गया है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे 87 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हिमेश के लिए वह उनके पिता होने के साथ-साथ गुरु भी थे।
हिमेश ने पोस्ट साझा कर पिता से जुड़ी बताई थी ये बात
हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया भी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रहे थे। उन्होंने सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर और किशोर कुमार के साथ एक गाना भी कंपोज किया था। हालांकि, वह कभी रिलीज नहीं हुआ। साल 2021 में हिमेश इंडियन आइडल 12 पर अपने पिता के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए लता मंगेशकर और किशोर दा के साथ उनके गाने के बारे में बताया था।
यह भी पढ़ें: कैंसर में भी नहीं मानी हार, काम को दिया अंजाम, ‘देवदास’ एक्ट्रेस ने बताया दर्दनाक किस्सा
लता मंगेशकर-किशोर कुमार के साथ कंपोज किया था गाना
उन्होंने पोस्ट साझा कर बताया था, 'मेरे पिताजी विपिन रेशमिया ने कुछ साल पहले लता जी और किशोर कुमार जी द्वारा गाया गया एक खूबसूरत ट्रैक बनाया था। हालांकि, वह तब रिलीज नहीं हुआ था।' इसके अलावा एक बातचीत में हिमेश ने बताया था कि उनके पिता उनकी प्रेरणा रहे हैं। वह उनके लिए सिर्फ पिता नहीं, बल्कि उनके गुरु भी थे। इस दौरान विपिन ने कहा था कि हिमेश ने उन्हें बचपन से ही उन पर गर्व करने का मौका दिया। वह 6 साल की उम्र से ही उनके म्यूजिक कंपोजिशन को सुनते आ रहे थे। इसके बाद वह अपने ही अंदाज में गाते थे।
सलमान की फिल्म में भी म्यूजिक दे चुके थे विपिन
गायक के पिता ने इस दौरान बताया था कि बेटे का हुनर देखने के बाद उन्होंने अपना म्यूजिक डायरेक्टर बनने का सपना त्याग दिया था और हिमेश को म्यूजिक सिखाने लगे थे। हिमेश रेशमिया ने भी अपने पिता का सपना पूरा किया और आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
विपिन ने सलमान खान की भी एक फिल्म में म्यूजिक दिया था। इस दौरान जब सलमान उनके घर जाने लगे तो उनके बेटे हिमेश से मिले, उन्हें हिमेश रेशमिया की आवाज बेहद पसंद आई। इसके बाद उन्होंने हिमेश को अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का म्यूजिक देने का मौका दिया था।
यह भी पढ़ें: Himesh Reshammiya पिता विपिन रेशमिया की जिद से बने थे सिंगर, भाई की मौत बनी वजह
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.