Holi Song: बॉलीवुड फिल्मों में शामिल होली सॉन्ग्स दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं. कुछ यादगार होली गीत हर साल त्योहार का हिस्सा होते हैं. आज हम आपको हेमा मालिनी और धर्मेंद्र फिल्माए गए एक मशहूर होली सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जिसकी शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं. इसके बावजूद भी उन्होंने पूरी शिद्दत से ये गाना शूट किया था. गानें में उनके साथ धर्मेंद्र जी भी थे.
8 महीने की प्रेग्नेंसी में शूट किया गाना
हम बात कर रहे हैं गाने 'भागी रे भागी बृजबाला' की, जो आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आता है. ये गाना फिल्म राजपूत का है. इसकी शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी अपनी पहली बेटी ईशा देओल को जन्म देने वाली थीं. वो 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं. लेकिन उन्होंने काम से कोई समझौता नहीं किया और धर्मेंद्र के साथ इस गाने की शूटिंग पूरी की. इस दौरान उन्होंने खास तरह की कॉस्ट्यूम पहनी थी ताकि उनका बेबी बंप स्क्रीन छिपा रहे.
---विज्ञापन---
हाल ही में इंडियन आइडल 15 के मंच पर ये किस्सा खुद हेमा मालिनी ने शेयर किया. इस गानें में हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र जी भी शामिल थे. ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती रही है. प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस गाने में हेमा मालिनी ने शानदार परफॉर्मेंस दिया. दर्शकों को ये अंदाजा तक नहीं हुआ कि वो उस समय प्रेग्नेंट थीं.
---विज्ञापन---