---विज्ञापन---

63वें बर्थडे पर अस्पताल पहुंचे संजय लीला भंसाली, उड़ने लगी हार्ट अटैक की अफवाह, जानिए क्या है पूरा सच?

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. इस खबर को लेकर अब संजय लीला भंसाली की टीम ने बयान जारी किया है.

Sanjay Leela Bhansali: बीते दिन 24 फरवरी को बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जन्मदिन था. इस दिन उन्हें लेकर अचानक खबर फैली कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें फौरन कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उनकी टीम की तरफ से इन खबरों को बिल्कुल गलत और निराधार बताया है.

बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ हैं 'भंसाली'

24 फरवरी 1963 को जन्मे भंसाली इस साल अपना 63 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे. इसी दौरान अफवाहें फैली कि उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. हालांकि अब उनकी टीम ने किया है कि ये खबर बिल्कुल गलत है और संजय लीला भंसाली एकदम स्वस्थ हैं. टीम ने कहा, 'भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. वो बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ हैं.'

---विज्ञापन---

संजय लीला भंसाली मुख्य तौर पर भव्य और ऐतिहासिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी' और 'हीरामंडी' जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. बॉलीवुड के फैंस को हमेशा उनकी नई फिल्म का इंतजार होता है. उनके भव्य फिल्म सेट देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं.

---विज्ञापन---

'लव एंड वॉर' से कमबैक करेंगे भंसाली

वर्कफ्रंट की बात करें, तो संजय लीला भंसाली आखिरी बार वेब सीरीज 'हीरामंडी' लेकर आए थे, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारियों में लगे हैं. इस फिल्म में आलिया भट्टे के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---