TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

हैरी पॉटर की एक्ट्रेस मैगी स्मिथ ने दुनिया को कहा अलविदा, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Harry Potter Actress Maggie Smith Died: हैरी पॉटर की मशहूर एक्ट्रेस मैगी स्मिथ की 89 साल की उम्र में मृत्यु हो गई है। एक्ट्रेस ऑस्कर विजेता भी रह चुकी थीं।

Harry Potter Actress Maggie Smith Died: हैरी पॉटर की एक्ट्रेस मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। हैरी पॉटर के साथ-साथ उन्होंने डाउनटन एबे से भी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस को हैरी पॉटर फिल्म फ्रैंचाइजी में प्रोफेसर मैकगोनागल जैसी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। मैगी स्मिथ दो बार ऑस्कर विजेता भी रह चुकी हैं।

कई अवॉर्ड कर चुकी हैं अपने नाम

मैगी स्मिथ के बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी शेयर की है। 1950 के दशक में एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 1969 में 'जीन ब्रॉडी' के लिए उन्हें दो पुरुस्कारों से नवाजा गया था। एक था अकादमी पुरस्कार और दूसरा ब्रिटिश अकादमी अवॉर्ड था। साथ ही उन्हें आठ बाफ्टा पुरस्कार भी मिल चुके हैं।   मैगी 'डाउनटन एबे' में विधवा काउंटेस ऑफ ग्रांथम के किरदार के नाम से जाना जाता था। स्मिथ ने 1969 में 'द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी' में पहला ऑस्कर अपने नाम किया था। इसके बाद 1978 की कॉमेडी कैलिफोर्निया सुइट में उन्होंने दूसरी बार ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था। वह 'द इम्पोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट' , 'थ्री टॉल वूमेन' और ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'गोस्फोर्ड पार्क' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें: अगर OTT पर अभी तक नहीं देखी ये थ्रिलर फिल्में, तो आज ही बनाएं प्लान; वीकेंड बन जाएगा मजेदार

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.