TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Halloween के लिए परफेक्ट हैं हीरोइनों के ये 5 भूतिया लुक, देख डर जाएंगे फ्रेंड्स

Halloween 2024: हर साल 31 अक्टूबर को  हैलोवीन डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है, वैसे तो से वेस्टर्न देशों में ज्यादा मनाया जाता है। हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के कुछ सिंपल और अच्छे हैलोवीन लुक्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी हैलोवीन पार्टी में ट्राई कर सकें।

Halloween 2024
Halloween 2024: हर साल 31 अक्टूबर को  हैलोवीन डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है, वैसे तो से वेस्टर्न देशों में ज्यादा मनाया जाता है। मगर अब इसका ट्रेंड इंडिया में भी फैल चुका है और हर ज्यादातर लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं। अगर आपके फ्रेंड्स भी इस साल हैलोवीन पार्टी करने वाले हैं और आप परेशान हैं कि इस पार्टी में क्या लुक कैरी करें। ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के कुछ सिंपल और अच्छे हैलोवीन लुक्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी हैलोवीन पार्टी में ट्राई कर सकें।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है, क्योंकि भले ही उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं करती हैं। मगर सोनम के फैशन सेंस का जवाब नहीं है। एक्ट्रेस हर आउटफिट में अच्छी लगती हैं और वो हर ड्रेस को शानदार तरीके से कैरी भी करती हैं। सोनम कपूर ने एक बार मर्लिन मुनरो बनकर हैलोवीन पार्टी में एंट्री ली थी और लोग उनके लुक के फैन हो गए थे। https://www.instagram.com/sonamkapoor/p/CHAi2WWFFXT/

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ के हार्ले क्विन लुक को आप इस साल हैलोवीन पार्टी में कॉपी कर सकते हैं। कैटरीना के हैलोवीन लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था, यह लुक एक्ट्रेस ने उस समय कैरी किया था, जब उनकी फिल्म फोन भूत रिलीज होने वाली थी। https://www.instagram.com/peepingmoonofficial/reel/DBir4RVP39Y/?locale=zh-hans यह भी पढ़ें: Stree 2 के गाने ‘आज की रात’ का कम नहीं हुआ टशन, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

शिल्पा शेट्टी

हैलोवीन के लिए शिल्पा शेट्टी का यह भूतिया लुक लिया जा सकता है, जिसमें वो व्हाइट कलर के ड्रेस और डरावने मेकअप में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी के इस हैलोवीन लुक को अगर आपने कॉपी कर लिया। तो इस बार पार्टी में आपको देखकर हर कोई दूर भागने वाला है, क्योंकि यह लुक बहुत अलग और डरावना है। https://www.instagram.com/theshilpashetty/reel/CVsnO4PBfQp/

जान्हवी कपूर (Halloween 2024)

द एंड से मोर्टिसिया एडम्स के लुक को बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने रिएक्ट किया था। उनका वो लुक काफी सिंपल और अच्छा था। आपको सिर्फ एक डार्क कलर की लिपस्टिक के साथ काले रंग की ड्रेस कैरी करनी है। https://www.instagram.com/koimoi/reel/CkU2ke-on0O/

शनाया कपूर

मिया थर्मोपोलिस के लुक को संजय कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर ने बीते साल हैलोवीन पार्टी में रिक्रिएट किया था। शनाया इस लुक में काफी जच रही थी और उनकी फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें: बैकलेस चोली में तमन्ना भाटिया ने लूटी महफिल, फैंस बोले- टोटल किलर…

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.