Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Gurmeet Choudhary Birthday: स्टार बनने से पहले गुरमीत चौधरी को करना पड़ा है ये काम

Gurmeet Choudhary Birthday: टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले गुरमीत चौधरी का आज जन्मदिन है। बिहार के भागलपुर से ताल्लुक रखने वाले गुरमीत चौधरी आज 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। आइए जानते हैं गुरमीत चौधरी का अब तक का सफर। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक किया है काम […]

Gurmeet Choudhary
Gurmeet Choudhary

Gurmeet Choudhary Birthday: टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले गुरमीत चौधरी का आज जन्मदिन है। बिहार के भागलपुर से ताल्लुक रखने वाले गुरमीत चौधरी आज 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। आइए जानते हैं गुरमीत चौधरी का अब तक का सफर।

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक किया है काम

जब भी टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स का नाम लिया जाता है तो उसमें गुरमीत चौधरी को जरूर शामिल किया जाता है। छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने में गुरमीत चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसा होना लाजमी है क्योंकि अपने 15 साल के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट शोज किए हैं। यही नहीं टीवी शोज से लेकर रियालिटी शोज और उसके बाद गुरमीत ने बॉलीवुड तक का भी सफर तय कर लिया है। आज इतने लम्बे वक्त के बाद गुरमीत चौधरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था। अपने शुरुआती दौर में गुरमीत चौधरी ने भी बहुत स्ट्रगल किया है।

किया है काफी स्ट्रगल

टीवी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री-दोनों ही जगह मुकाम हासिल करने के लिए आपको बहुत सारे संघर्षों से गुजरना पड़ता है। ऐसे ही कई संघर्षों को पार करने के बाद आज गुरमीत इस मुकाम पर हैं। बहुत कम लोग ही यह बात जानते होंगे कि गुरमीत चौधरी ने अपने करियर की शुरूआत करने से पहले चौकीदार का भी काम किया है। गुरमीत ने जब मुम्बई में कदम रखा तो उनको अपना खर्चा निकालने के लिए कई छोटे-छोटे काम भी करने पड़े थे। यह वही दौर था जब वो इंडस्ट्री में आने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोलाबा स्थित स्टोर में चौकीदारी की थी।

दिए हैं कई बड़े हिट शोज (Gurmeet Choudhary Birthday Special)

एक लम्बे अर्से बाद गुरमीत के हाथ एनडीटीवी का शो रामायण लगा जिसमें उन्होंने राम का किरदार निभाया था। यही वह शो था जिसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था। इसके बाद गुरमीत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रामायण के बाद गीत- हुई सबसे पराई, पुनर्विवाह, नच बलिए, खतरों के खिलाड़ी और कई फिल्मों में काम किया।

सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव

यही नहीं पिछले काफी वक्त से गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देते हैं। उनका अपना यू-ट्यूब चैनल भी है जिस पर वो आए दिन वीडियोज डालते रहते हैं। ये तो हो गई प्रोफेशनल लाइफ की बात। पर्सनल लाइफ में गुरमीत चौधरी ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड देवोलीना से शादी की है और कपल के दो बच्चे भी हैं। गुरमीत के साथ ही साथ उनकी पत्नी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

First published on: Feb 22, 2023 12:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.