TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘गुंटूर कारम’ की कमाई के आगे ढेर हुई विजय सेतुपति की ‘मैरी क्रिसमस’, जानें 8वें दिन कैसा रहा कलेक्शन

Guntur Karam vs Merry Christmas Box Office Report: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Karam) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) ने एक दूसरे को क्लैश करते हुए 12 जनवरी को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी।    ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय और […]

इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड
Guntur Karam vs Merry Christmas Box Office Report: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Karam) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) ने एक दूसरे को क्लैश करते हुए 12 जनवरी को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी।    ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय और कैटरीना ने पहली बार साथ में काम किया है। ऐसे में फैंस को ये जोड़ी भा रही है। अब इन फिल्मों को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि 8वें दिन कौन किस पर भारी पड़ा। यह भी पढ़ें: ‘गुंटूर कारम’ के कलेक्शन में नहीं दिखा दम

गुंटूर कारम ने पकड़ी रफ्तार

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महेश बाबू की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि इस मूवी के साथ ही और भी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन गुंटूर कारम ने अपनी कमाई से सभी को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

गुंटूर कारम का अब तक का कलेक्शन

Day 1 – 45 करोड़ Day 2 – 13.55 करोड़ Day 3 – 14.5 करोड़ Day 4 – 14.1 करोड़   Day 5 – 10.95 करोड़ Day 6 -7 करोड़ Day 7 – 4.13 करोड़ Day 8 – 9 करोड़

‘मैरी क्रिसमस’ का हाल हुआ बेहाल (Guntur Karam vs Merry Christmas Box Office Report)

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ये एक थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर मूवी है जिसमें कैट ने पहली बार विजय के साथ स्क्रीन शेयर की है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस मूवी को अब रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मैरी क्रिसमस’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन सिर्फ 0.32 करोड़ का कलेक्शन किया है।

मैरी क्रिसमस का अब तक का कलेक्शन

Day 1 – 2.45 करोड़ Day 2 – 3.45 करोड़ Day 3 – 3.83 करोड़ Day 4 – 1.65 करोड़ Day 5 – 1.3 करोड़ Day 6 1.15 करोड़ Day 7 – 0.74  करोड़ Day 8 – 0.3 करोड़

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.