TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘गुंटूर कारम’ बनी 100 करोड़ी फिल्म, ‘मैरी क्रिसमस’ का हुआ बंटाधार, जानें छठे दिन का कैसा रहा कलेक्शन

Guntur Karam vs Merry Christmas Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों एक नहीं बल्कि कई फिल्मों ने अपना कब्जा किया हुआ है। जहां बॉलीवुड की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की जोड़ी फैंस को भा रही है। वहीं महेश बाबू (Mahesh Babu) की ‘गुंटूर […]

इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड
Guntur Karam vs Merry Christmas Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों एक नहीं बल्कि कई फिल्मों ने अपना कब्जा किया हुआ है। जहां बॉलीवुड की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की जोड़ी फैंस को भा रही है। वहीं महेश बाबू (Mahesh Babu) की ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Karam) भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दोनों ही फिल्मों एक दूसरे को क्लैश करते हुए 12 जनवरी को रिलीज हुई है। अब इन फिल्मों को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि 6वें दिन किसका कितना रहा कलेक्शन। यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने जेलर ने बना लिया MMS

मैरी क्रिसमस का कैसा रहा हाल (Guntur Karam vs Merry Christmas Box Office Report)

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस एक थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर मूवी है जिसमें कैट ने पहली बार विजय के साथ स्क्रीन शेयर की है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस मूवी ने 12 जनवरी को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। फिल्म के रिव्यू जितने अच्छे आए थे, उतना दर्शकों की ओर से रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जहां मूवी ने 2.45 करोड़ से ओपनिंग की थी लेकिन बाद में कमाई में गिरावट आई। सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी क्रिसमस ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन सिर्फ 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।

मैरी क्रिसमस का अब तक का कलेक्शन

Day 1 - 2.45 करोड़ Day 2 - 3.45 करोड़ Day 3 - 3.83 करोड़ Day 4 - 1.65 करोड़ Day 5 - 1.3 करोड़ Day 6 1.15 करोड़ Total 13.83 करोड़

गुंटूर कारम ने मचाया गदर

साउथ की फिल्म गुंटूर कारम ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है। महेश बाबू की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। फैंस को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। अब फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं तो चलिए जानते हैं इसने 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है। सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अब तक के कलेक्शन पर एक नजर  (Guntur Karam vs Merry Christmas Box Office Report)

Day 1 - 45 करोड़ Day 2 - 13.55 करोड़ Day 3 - 14.5 करोड़ Day 4 - 14.1 करोड़ Day 5 - 10.95 करोड़ Day 6 -7 करोड़ Total - 100.95 करोड़

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.