TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

चढ़ा बेशर्म रंग, बोल्ड लुक से मचाया गदर; सुपरस्टार पति की ग्लैमरस बीवी, हाल ही में बनीं मां, पहचाना कौन?

Guess Who Actress: आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बचपन की फोटो दिखाने जा रहे हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। सुपरस्टार संग शादी की और हाल ही में वो मां बनी हैं। उनकी एक्टिंग के साथ खूबसूरती की भी दुनिया दीवानी है...

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम
Guess Who Actress: सेलेब्स की लाइफ ग्लैमर से भरी हुई होती है। लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखना को पसंद करते ही हैं, साथ में उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक होते हैं। आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती से लोगों के होश उड़ा देती हैं। उनकी स्माइल के लोग दीवाने हैं। आज वो जितनी सुंदर हैं बचपन में भी वो उतनी ही क्यूट थीं। हम आपको उनकी फोटो दिखाएंगे, आपको वो पहचाननी है। हालांकि हम आपको हिंट देंगे लेकिन आपको गेस करना है कि वो कौन हैं जो अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। चलिए सबसे पहला हिंट देते हैं, वो हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। नहीं पहचाना? कोई बात नहीं हम आपकी और मदद करते हैं...

कौन है ये प्यारी सी लड़की

गोल मटोल चेहरा, बड़ी-बड़ी आंखें और कर्ली से बाल। इतनी क्यूट सी बच्ची जिसे देख एक बार के लिए हर किसी की नजरें टिक सी जाएं। इन दिनों ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे देख हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर कौन है मासूम सी बच्ची। हालांकि हम अभी नाम तो नहीं बताएंगे, लेकिन इतना जरूर बताएंगे कि शाहरुख खान संग डेब्यू करने वाली इस हसीना का आज इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। यह भी पढ़ें: Netflix पर ‘Sector 36’ को देखने के लिए मजबूर करेंगे ये 5 कारण, ‘निठारी कांड’ का सच जान उड़ेंगे होश

चढ़ा था बेशर्म रंग

हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं उनपर ऐसा बेशर्म रंग चढ़ा कि विवादों में आ गईं। हालांकि उनकी बोल्डनेस ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी थी। अभी भी नहीं पहचाना तो चलिए हम आपको नाम बता ही देते हैं। अरे नहीं थोड़ा सा और सस्पेंस बनाते हैं। एक्ट्रेस ने सुपरस्टार संग शादी की है। उनके पति का अतरंगी अंदाज लड़कियों का दिल धड़का देता है। अरे और ज्यादा कंफ्यूज न हों। हम जिनकी बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं।

हाल ही में बनी हैं मां

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। जी हां, एक्ट्रेस ने 8 सितंबर साल 2024 को यानी गणेश चतुर्थी के अगले दिन एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी तक बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया गया है, लेकिन दीपवीर (दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह) की बेटी को देखने के लिए उनके फैंस बेसब्र हो रहे हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बने ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर, फीस जान लगेगा झटका

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.