TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Govinda की दूसरी बेटी की कैसे हुई थी मौत? पत्नी सुनीता ने पॉडकास्ट में रिवील किया डर

Govinda-Sunita Ahuja Children: गोविन्दा की वाइफ सुनीता आहूजा के लाइफ में इस चीज के खोने का डर सताता है। सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि अपने डर को कम करने के लिए वो क्या काम करती हैं। आइए जानते हैं कि सुपरस्टार की पत्नी सुनीता को किस बात का है डर?

Govinda-Sunita Ahuja
Govinda-Sunita Ahuja Children: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविन्दा इन दिनों अपने पैर में गोली लगने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। गोविन्दा के पैर में गोली लगने की वजह से एक्टर का परिवार और फैंस परेशान हो गए थे। फिलहाल, गोविन्दा ठीक हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। गोविन्दा की पत्नी ने कुछ  दिनों पहले मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने सबसे बड़े डर के बारे में बताया था। सुनीता के कहे हुए ये बोल अब वायरल हो रहे हैं। इसमें सुनीता ने अपने दुसरे बच्चे की मौत के बारे में बताया था। सुनीता ने बताया कि कैसे उनके बच्चे की मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार पर की कैसी हालत हो गई थी।

गोविंदा और सुनीता के दो नहीं तीन बच्चे थे

सुनीता आहूजा ने गोविन्दा के गोली लगने के कुछ दिन पहले  'टाइम आउट विद अंकित' को इंटरव्यू दिया था। इस बातचीत के दौरान सुनीता ने खुलासा किया था कि उनके दो नहीं तीन बच्चे थे। सुनीता ने बताया कि उनके टीना आहूजा और यशवर्धन के अलावा तीसरी बेटी भी थी जो अब इस दुनिया में नहीं है। सुनीता ने बताया कि यशवर्धन और टीना में आठ साल का फासला है। यशवर्धन से पहले सुनीता को एक बेटी हुई थी जो सिर्फ तीन महीने तक ही जीवित रही थी। यह भी पढ़ें: Sidharth Shukla को याद कर भावुक हुईं Shehnaz Gill, बोलीं-कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर

बच्चे की मौत से टूट गई थी सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी का जन्म समय से पहले हो गया था। समय से पहले जन्म होने की वजह से उनकी बेटी के फेफड़े डेवलप नहीं हो पाए थे। इसलिए को जन्म के बाद सिर्फ तीन महीने तक ही जीवित रह पाई थी। तीन महीने बाद सुनीता आहूजा की बेटी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

बेटी के जाने से डरी हुई थी सुनीता

सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा के बारे में भी बात की है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों को बहुत लाड़ प्यार से पाला है। दोनों में से कोई बिगड़ैल बच्चा नहीं हैं। यशवर्धन को उन्होंने ज्यादा ही प्यार दिया है। क्योंकि अपनी बेटी के जाने के बाद वो काफी डरी हुई थीं। सुनीता ने बताया, "मैंने यश को एक कोकून में पाला, क्योंकि मैं डरी हुई थी। अब मुझे उसकी सारी इच्छाएं पूरी करनी हैं।" यह भी पढ़ें: Ananya Pandey का ब्रेकअप पर बड़ा खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड की गंदी चाल का पर्दाफाश

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.