Golden Globes 2025 Winners List: देशभर की निगाहें कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में हो रहे 82वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड पर टिकी थीं। इसमें भारतीय फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' भी शामिल थी। हालांकि पायल कपाड़िया की फिल्म इस अवॉर्ड से चूक गई। 43 साल के बाद लोगों को उम्मीद थी की भारतीय फिल्म ये अवॉर्ड जीत पाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले 1988 में रिचर्ड एटनबरो की ‘गांधी' ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। इस बार अवॉर्ड फंक्शन निकी ग्लेसर ने होस्ट किया। जैक्स ऑडियार्ड की ‘एमिलिया पेरेज’ ने इस अवॉर्ड को जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी। आइए आपको विनर्स की पूरी लिस्ट बताते हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बेघर होते ही कशिश कपूर ने 2 कंटेस्टेंट को बताया फेक, इसे बताया विनर

गोल्डन ग्लोब्स की विनर लिस्ट

बेस्ट मेल को-एक्टर टेलीविजन: तदानोबू असनो, शोगुन बेस्ट मेल को-एक्टर मोशन पिक्चर: किरन कल्किन, ए रियल पेन बेस्ट फीमेल को-एक्टर अभिनेता टेलीविजन: जेसिका गनिंग, बेबी रेनडियर बेस्ट टेलीविज़न फिमेल एक्ट्रेस संगीत/हास्य श्रृंखला: जीन स्मार्ट, हैक्स बेस्ट टेलीविजन मेल एक्टर ड्रामा सीरीज़: हिरोयुकी सानदा, शोगुन बेस्ट फीमेल को-एक्टर मोशन पिक्चर: जो सलदाना, एमिलिया पेरेज़ बेस्ट टेलीविजन मेल एक्टर – संगीतमय/हास्य श्रृंखला: जेरेमी एलन व्हाइट, द बेयर टेलीविजन पर स्टैंड-अप कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: अली वोंग बेस्ट फिल्म – गैर-अंग्रेजी भाषा: एमिलिया पेरेज़ बेस्ट टेलीविज़न पुरुष अभिनेता सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या टेलीविजन मोशन पिक्चर: कॉलिन फैरेल, द पेंगुइनबेस्ट टेलीविजन महिला अभिनेता सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या टेलीविजन मोशन पिक्चर: जोडी फोस्टर, ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री बेस्ट पटकथा मोशन पिक्चर: पीटर स्ट्रॉघन, कॉन्क्लेव बेस्ट फीमेल एक्टर मोशन पिक्चर (संगीतमय/हास्य): डेमी मूर बेस्ट मेल एक्टर मोशन पिक्चर (संगीतमय/हास्य): सेबेस्टियन स्टेन बेस्ट निर्देशक मोशन पिक्चर: ब्रैडी कॉर्बेट, द ब्रूटलिस्ट बेस्ट एनिमेटेड मोशन पिक्चर: फ्लो यह भी पढ़ें: चाहत पांडे की मां का Bigg Boss पर बड़ा दावा, बेटी के बॉयफ्रेंड को ढूंढने वाले को 21 लाख का इनाम