TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘छोटी सरदारनी’ फेम एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें हुई वायरल

Geetika Mehandru Wedding Photos: 'छोटी सरदारनी'में गिन्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गुपचुप शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गीतिका महेंद्रू ने रचाई शादी
Geetika Mehandru Wedding Photos: वेडिंग सीजन चल रहा है और ऐसे में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। अब कलर्स के पॉपुलर सीरियल 'छोटी सरदारनी' में गिन्नी का रोल निभाने वाली गीतिका महेंद्रू ने प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। चलिए एक्ट्रेस की शादी की फोटोज दिखाते हैं और उनके पति के बारे में आपको बताते हैं।

मोहित वर्मा की हुईं गीतिका महेंद्रू

टीवी एक्ट्रेस गीतिका महेंद्रू (Geetika Mehandru) ने 18 अप्रैल को मोहित वर्मा के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। गीतिका और मोहित ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी की है और उनकी शादी की तस्वीरें उन्होंने टेली टॉक के साथ शेयर की है। गोल्डन कलर के लहंगे में गीतिका ने गुलाबी रंग का दुप्पटा कैरी किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  गीतिका के दूल्हे राजा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है।

मेहंदी की दिखाई झलक

गीतिका महेंद्रू (Geetika Mehandru) ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें नहीं शेयर किया है। हालांकि उन्होंने मेहंदी की फोटोज जरूर फैंस के साथ शेयर की थी। अपनी मेहंदी पर गीतिका ने ग्रीन कलर का सलवार-सूट पहना था। मोहित वर्मा ने येलो का कुर्ता पहना हुआ था। मेहंदी की फोटोज में मोहित गीतिका के फॉरहेड पर किस कर रहे हैं और एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

गीतिका महेंद्रू के वर्क फ्रंट

गीतिका महेंद्रू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो टीवी शोज के अलावा फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। 'छोटी सरदारनी' से फेम पाने वाली गीतिका को आप सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में भी देख चुके हैं। इसके अलावा वो जर्सी फिल्म में भी दिखी थीं। गीतिका को सीरियल 'छोटी सरदारनी' में गिन्नी के रोल में दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। यह भी पढ़ें: करीबी की मौत से उभर नहीं पा रहीं फेमस एक्ट्रेस, इंस्टा स्टोरी पर छलका दर्द

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.