TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बुलबुल, स्त्री या मंजुलिका, कौनसी एक्ट्रेस का चुड़ैल लुक ज्यादा डरावना? एक तो ‘परी’ थी

Actress Played Horror Role: बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने स्क्रीन पर चुड़ैल का रोल निभा ऑडियंस को खूब डराया है। मंजुलिका से लेकर स्त्री तक एक्ट्रेस ने ऑडियंस के पसीने छुड़ाए हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस एक्ट्रेस ने ऑडियंस को भूत बनकर ज्यादा डराया।

Actress Played Horror Role: बॉलीवुड में हर जॉनर की खबरें बनती हैं, लेकिन एक हॉरर जॉनर ऐसा है जिसे लोग देखना काफी पसंद करते हैं। हिंदी सिनेमा में मंजुलिका से लेकर स्त्री तक सभी किरदार ने स्क्रीन पर ऑडियंस के पसीने छुड़ाए हैं। 'भूल भुल्लैया' का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने टीजर रिलीज किया है। इसमें पुरानी मंजुलिका की वापसी से लोग खुश हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनका चुड़ैल लुक ऑडियंस को ज्यादा डरावना लगा।

विद्या बालन 

विद्या बालन की 2007 में आई भूल भुल्लैया ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस ने मंजुलिका का किरदार निभाकर ऑडियंस को खूब डराया था। उनके ये किरदार बेहद फेमस भी हुआ। अब भूल भुल्लैया का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, इसमें खास बात यह है कि विद्या बालन मंजुलिका बनकर फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगी।

श्रद्धा कपूर

स्त्री 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने मूवी में खूब हंसाया है। वहीं श्रद्धा कपूर इस मूवी में चुड़ैल का किरदार प्ले कर रही हैं। हालांकि मूवी में वह डराती नहीं बल्कि लोगों की रक्षा करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म के हॉरर सीन्स ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए। यह भी पढ़ें: Devra Review: धांसू एक्शन के बाद क्या लोगों की उम्मीद पर खरी उतरी ‘देवरा’? पढ़ें मूवी का फुल रिव्यू

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने परी में चुड़ैल बन लोगों को खूब डराया। उनको स्क्रीन पर इस रूप में देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इसमें अनुष्का का लुक काफी भयानक था। यह एक हॉरर ड्रामा मूवी थी। मूवी को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया था। इसकी कहानी भी बहुत खतरनाक थी। अनुष्का का ये रूप वाकई डरावना था।

अदा शर्मा

केरला स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने शुरुआती दिनों में 1920 में भूत बनकर खूब डराया था। इस मूवी में अदा की एक्टिंग की भी तारीफ की गई थी। मूवी में अदा ने 'लीसा' बन दर्शकों को चीखने पर मजबूर कर दिया था। यह मूवी 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज भी इस मूवी को देखने से उतना ही डर लगता है।

तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी ने बुलबुल मूवी में अपने किरदार से डराया था। यह एक हॉरर-थ्रिलर मूवी थी। राहुल बोस और तृप्ति डिमरी ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। इसमें तृप्ति का किरदार जितना डरावना था उतनी ही इस मूवी की कहानी भी थी। एक्ट्रेस ने इस मूवी में दमदार एक्टिंग की थी। यह भी पढ़ें: क्या सच में शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? ‘बाहुबली’ नहीं तो कौन है होने वाला दूल्हा

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.