TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Radhika Merchant से लेकर अंबानी परिवार की ये बहुएं हैं, उम्र में पति से बड़ी!

Ambani Family Daughters in Law Older Than Husbands: अंबानी परिवार आजकल राधिका मर्चेंट और आनंद अंबानी की प्री-वेडिंग 2 को लेकर चर्चा में है। लेकिन क्या आप जानते हैं, राधिका मर्चेंट से लेकर अंबानी परिवार की बहुएं उम्र में पति से बड़ी हैं।

Ambani Family Daughters in Law Older Than Husbands: अंबानी परिवार आजकल अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट को लेकर खूब चर्चा में है। इस जोड़ी की दूसरी प्री-वेडिंग इटली में क्रूज पर हो रही है। अंबानी परिवार सहित कई वीआईपी गेस्ट इस प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगे। लेकिन आज हम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की नहीं बल्कि अंबानी परिवार की बहुओं की एक खास वजह से चर्चा करने वाले हैं। जी हां,अंबानी परिवार में तीन बहुएं ऐसी हैं जिनकी उम्र अपने पतियों से अधिक है। चलिए जानें, क्या है पूरा मामला।

राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट जो कि जल्दी ही अंबानी परिवार की बहू बन जाएंगी। क्या आप जानते हैं वे अपने मंगेतर अनंत अंबानी से उम्र में बड़ी हैं। राधिका का जन्म 18 दिसंबर 1994 को हुआ था। वे 29 साल की हो चुकी हैं। वही अनंत अंबानी 10 अप्रैल 1995 में पैदा हुए। दोनों के बीच 4 महीने का फासला है।

श्लोका मेहता

अनंत अंबानी की भाभी यानी आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता भी पति से उम्र में बड़ी हैं। श्लोका मेहता का जन्म 11 जुलाई 1990 को हुआ था और वह 33 साल की हैं, जबकि आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था और वह 32 साल के हैं। दोनों के बीच लगभग सवा साल का अंतर है।

टीना अंबानी

अपने समय में फेमस एक्ट्रेस रहीं टीना अंबानी, मुकेश अंबानी के छोटे भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी हैं। टीना का जन्म 11 फरवरी 1957 को हुआ था और वे 67 साल की हैं। वहीं अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 का हुआ था और वे 64 साल के हैं। इन दोनों के बीच लगभग 2 साल 4 महीने का फासला है। ये भी पढ़ें: सिनेमा जगत के एक और मशहूर कपल का तलाक, 25 साल बाद सहमति से दोनों की जुदा हुईं राहें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.