TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को भी करना चाहिए री-रिलीज, हिट की गारंटी पक्की

Bollywood Underrated Movies: बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो वाकई में देखने वाली थी लेकिन गलत टाइम पर रिलीज होने के बाद इन्हें लाेकप्रियता नहीं मिल पाई। आज हम उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें सिनेमाघरों में री-रिलीज करना चाहिए।

Bollywood Underrated Movies: बॉलीवुड में री-रिलीज का ट्रेंड चल गया है। कई ऐसी मूवीज रही हैं जिन्हें पहले दर्शकों ने पसंद नहीं किया, लेकिन री-रिलीज के बाद इन मूवीज ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। लैला मजनू, तुम्बाड़ और रॉकस्टार को पहले ऑडियंस ने खास अटेंशन नहीं दी थी। री-रिलीज होने के बाद मूवीज को काफी पसंद किया गया। आज हम ऐसी ही मूवीज की बात कर रहे हैं जिन्हें फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहिए। ये फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचा देंगी। आइए देखते हैं कौन-सी हैं ये फिल्में।

मसान

सबसे पहले हम बात करते हैं विक्की कौशल की मूवी मसान की। यह अंडररेटेड मूवीज में से एक है। 2015 में इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया था। इसमें विक्की कौशल के साथ-साथ ऋचा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी और संजय मिश्रा भी हैं। इसे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करना चाहिए। दर्शकों को ये काफी पसंद भी आएगी।

पान सिंह तोमर 

तिग्मांशु धूलिया की पान सिंह तोमर मूवी रियल लाइफ पर आधारित फिल्म है। इसमें इरफान खान मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग के तो हर कोई कायल हैं। 2010 में रिलीज हुई इस मूवी को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिल पाई थी। इसे भी अगर दोबारा रिलीज किया जाए तो वकाई ये मूवी हिट लिस्ट में शामिल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:Devara की धमाकेदार ओपनिंग, जूनियर NTR, सैफ या जाह्नवी किसने वसूले ज्यादा पैसे?

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी

सुशांत सिंह की डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी भी मोस्ट अंडररेटेड मूवी है। 2015 में रिलीज हुई इस मूवी को भी खास पहचान नहीं मिल पाई थी। हालांकि इसमें सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग जबरदस्त थी। इसे दिबाकर बेनर्जी ने डायरेक्ट किया था। इसका भी री-रिलीज होना बनता है।

ए वेडनेसडे

साल 2008 में बनी इस मूवी को भी उस समय ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। इसमें नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिमी शेरगिल मुख्य किरदार में हैं। मूवी में आप इनकी शानदार एक्टिंग देख सकते हैं। इस मूवी को भी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करना चाहिए।

तलवार

इरफान खान की मूवी तलवार सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक थ्रिलर मूवी है। 2015 में इस मूवी को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। सिनेमाघरों में इसे भी कम लोकप्रियता हासिल हुई थी। री-रिलीज मूवीज की लिस्ट में इसे भी ऐड कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:  बर्थडे पर रणबीर कपूर का फैंस को स्पेशल गिफ्ट, लाइफस्टाइल ब्रांड किया लॉन्च। 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.