Vijay Thalapathy Movie Thalapathy69: साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। विजय की आखिरी मूवी 'थलापति 69' को लेकर अपडेट आया है। एक्टर अपने फैंस को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर तोहफा देने वाले हैं। इस दिन एक्टर के करियर की लास्ट मूवी का पोस्टर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म बनाने वाली केवीएन प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की घोषणा की है। आइए आपको भी बताते हैं फिल्म से जुड़े और कौन-से अपडेट्स आए हैं। यह भी पढ़ें: Naomika Saran कौन? Akshay Kumar से है खास कनेक्शन, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

मेकर्स ने की घोषणा

मूवी के प्रोडक्शन हाउस ने एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, 'मूवी पर हम अपडेट लेकर आए हैं। 'थलापति 69' का 69% काम पूरा हो गया है। वहीं इसका फर्स्ट लुक 26 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।' खबर सुनते ही फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मूवी की सक्सेस के बाद विजय फिल्मों छोड़ने वाले अपने विचार पर एक बार फिर विचार करेंगे।

विजय की आखिरी मूवी

थलापति विजय ने फिल्में छोड़ने मन बना लिया है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि ये उनकी आखिरी मूवी होगी। इसके बाद वो पूर्ण रूप से राजनीति में उतरने वाले हैं और अपने राज्य के लोगों के लिए काम करेंगे। जिन लोगों ने उन्हें पूरी जिंदगी सपोर्ट किया है विजय अब उन लोगों की सेवा करते नजर आएंगे।

ये कलाकार भी मूवी में आएंगे नजर

'थलापति 69' की बात करें तो ये मूवी इसी साल रिलीज होगी। मूवी में विजय के साथ-साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मलयालम एक्ट्रेस ममिता बैजू, डायरेक्टर गौतम वासुदेव मेनन, एक्ट्रेस प्रियामणि और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से उम्मीद है कि ये बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। वहीं मूवी पोंगल के समय पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। यह भी पढ़ें: Vedang Raina संग डेटिंग पर क्या बोलीं Khushi Kapoor? प्रपोज पर शॉकिंग खुलासा