Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Got Married: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधंन में बंध गए हैं. रश्मिका और विजय ने उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे ले लिए हैं. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 26 फरवरी को यानी आज, पूरे विधि-विधान से विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना की मांग में अपने नाम का सिंदूर भर दिया है. हालांकि, अभी तक शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं.
इस शुभ मुहूत पर पहनाया मंगलसूत्र!
'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के ऑन-स्क्रीन कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब असल जिंदगी में भी एक दूसरे के पति-पत्नी बन गए हैं. Milagro Movies नाम के एक X पेज की एक पोस्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज सुबह 10.10 बजे उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस होटल में शादी कर ली है. इसके अलावा इंडिया फोरम्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने गुरुवार सुबह विजय को नारियल और पान के पत्ते देकर शादी की रस्मों की शुरुआत की थी. हालांकि अभी तक विजय और रश्मिका की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.
---विज्ञापन---
शाम को होगी दूसरी शादी
बताया गया था कि विजय और रश्मिका दो तरह के रीति-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे. जानकारी के मुताबिक विजय और रश्मिका ने सुबह के मुहूर्त पर तेलुगु रीति-रिवाज की, जिसकी सारी रस्में पूरी हो गई है. वहीं, दूसरी शादी ट्रेडिशनल कन्नड़ कोडवा वेडिंग स्टाइल में होगी. खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सूर्यास्त के समय शाम 4 बजे के आसपास कोडवा के रीति-रिवाज से करेंगें.
---विज्ञापन---
शादी के मेहमानों की लिस्ट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी में सिर्फ अपने खास और करीबी लोगों को ही बुलाया है. कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी इनवाइट किया था, जिसके जवाब में पीएम मोदी ने एक लेटर लिखकर रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं दीं. इसी बीच मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा से लेकर एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, ईशा रेब्बा, डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, थारुन भास्कर और संदीप रेड्डी वांगा जैसे नाम शामिल हैं.