Dakota Johnson-Chris Martin Breakup: हिना खान ने अपनी बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से 13 साल बाद शादी कर ली है। मगर इस बीच अब एक पॉपुलर कपल के ब्रेकअप की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। ये कपल एक या दो नहीं बल्कि पूरे 8 साल से साथ हैं और अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग कर लिए हैं। ये कपल महाकुंभ के दौरान चर्चा में आया था, जहां कपल ने साथ में संगम में डूबकी लगाई थी। आइए जानते है कि आखिर कपल के अलग होने की खबरें क्यों फैल रही हैं। यह भी पढ़ें: ‘ये अंत नहीं है…’, पिता के निधन के 5 दिन बाद Lara Dutta का पहला पोस्ट

डकोटा-क्रिस का हुआ ब्रेकअप!

सबसे पहले बता दें कि हम पॉपुलर एरोटिक फिल्म 'फिफ्टी शेड्स' फेम एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन और कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन की बात कर रहे हैं। डकोटा और क्रिस पिछले 8 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। पीपुल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, डकोटा और क्रिश ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं और इस बार दोनों का ये आखिरी फैसला है।

आखिर बार कब साथ दिखा था कपल

क्रिस और डकोटा के ब्रेकअप रूमर्स कई बार पहले भी सामने आए हैं, मगर हर बार कपल ने इसे फेक बताया है। हालांकि इस बार एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया है कि इस बार दोनों का ब्रेकअप फाइनल है। चौंकाने वाली बात ये है कि 16 मई को ही दोनों को मालिबू में एक साथ स्पॉट किया गया था, जहां से उनकी फोटोज वायरल भी हुई थीं। अभी ब्रेकअप की खबरों पर एक्ट्रेस और सिंगर की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

महाकुंभ मेले में साथ आए थे नजर

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में सिंगर क्रिस मार्टिन अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के तहत कोल्डप्ले के दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आए थे। उस दौरान गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन भी साथ ही इंडिया आई थीं। अपने मुंबई दौरे के दोनों ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर, श्री बाबुलनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए थे। इसके अलावा मरीन ड्राइव की सैर भी की थी। इतना नहीं आखिर में वो प्रयागराज के महाकुंभ मेले में शामिल हुए थे और जहां दोनों ने स्नान भी किया था। यह भी पढ़ें: Thug Life X Review: कैसी है कमल हासन की ‘ठग लाइफ’? पब्लिक का पहला रिएक्शन आया सामने