---विज्ञापन---

Don 3: थमने का नाम नहीं ले रहा ‘डॉन 3’ पर रणवीर सिंह का विवाद, फरहान अख्तर ने उठाया ये कदम

Don 3 Dispute: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने इस मामले की शिकायत FWICE में दर्ज कराई है.

---विज्ञापन---

Don 3 dispute

Don 3 Dispute: प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. जब से इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने ‘ना’ कहा है इसका विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. अब ये मामला ऑफिशियल स्तर तक पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज कराई है. हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट, क्रिएटिव दिशा और लगातार हो रही देरी को लेकर दोनों के बिछ मतभेद बढ़ा और रणवीर ने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया. वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने फिल्म में लगे खर्च का हवाला देते रणवीर सिंह से मुआवजे की मांग की है.

फरहान अख्तर ने FWICE में दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की तरफ से फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉ इज यानी FWICE में शिकायत दर्ज कराई गई है. जानकारी में सामने आया है कि ये शिकायत पहले इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) को भेजी गई थी, जिसके बाद मामला FWICE तक पहुंचा. ऐसे में अब सबकी नजर FWICE के आधिकारिक रुख पर बनी हुई है. देखना होगा कि FWICE इसपर क्या फैसला लेता है.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’?

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने स्क्रिप्ट, क्रिएटिव दिशा और प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर फिल्म से दूरी बनाई. रणवीर ‘डॉन 3’ में कुछ ऐसे सीन और डायलॉग चाहते थे, जो फरहान अख्तर को बिल्कुल पसंद नहीं आया. हालांकि एक्टर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जब रणवीर सिंह को Don 3 का नया चेहरा घोषित किया गया था, तब उनके फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी. लेकिन धीरे-धीरे शूटिंग शेड्यूल और क्रिएटिव मतभेदों की वजह से ये फिल्म बैकस्टेज पर चली गई.

कब तक आएगी ‘डॉन 3’?

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को लेकर Excel Entertainment और रितेश देशमुख की टीम ने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही बड़ा निवेश कर चुके हैं. ऐसे में रणवीर सिंह के कथित तौर पर प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद करीब ₹40 करोड़ हर्जाने की चर्चा शुरू हुई. हालांकि अभी तक इस रकम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल ‘डॉन 3’ अब कब बनेगी कुछ कहा नहीं जा सकता है. सोशल मीडिया पर नए लीड स्टार को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं, लेकिन अब तक किसी नए एक्टर के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2026 07:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.