TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

कौन थे पंजाबी लेखक और कवि Surjit Patar? 79 की उम्र में जिनका हुआ निधन, फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

Surjit Patar Passes Away: पंजाब की शान और आन कहे जाने वाले फेमस कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Surjit Patar Passes Away: पंजाब के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर (Surjit Patar) का निधन हो गया है। लुधियाना स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। रात को ठीक ठाक सोए थे, सुबह उठे ही नहीं। पूरे जीवन साहित्य को समर्पित रहे सुरजीत पातर का जन्म 14 जनवरी 1941 को जालंधर जिले के गांव पत्तड़ कलां में हुआ। खबरों के अनुसार वो रात को ठीक सोए थे, लेकिन सुबह उठे ही नहीं। इस खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कौन थे सुरजीत पातर

साहित्यकार सुरजीत पातर का नाम न सिर्फ पंजाब में ही फेमस है, बल्कि उन्हें कविताओं का शौक रखने वाले लोग भी अच्छे से जानते हैं। पातर का जन्म साल 1945 में जिला जालंधर के गांव पतड़ कलां में हुआ था। पातर PAU में पंजाबी के प्रोफेसर के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें उनके क्षेत्र में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कैसे हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत शुक्रवार की रात को एकदम ठीक थे। वो अच्छे से सोने के लिए गए लेकिन अगले दिन यानी शनिवार की सुबह उठे ही नहीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिस वजह से उनकी मौत हो गई है। हालांकि अभी तक मौत की सही पुष्टि नहीं हुई है कि वो कैसे मरे।

चाहने वाले दे रहे भावभीनी श्रद्धांजलि

कवि सुरजीत के निधन से उनके चाहने वाले गमगीन हो गए हैं। जैसे ही उनके मरने की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने लगे। एक यूजर ने लिखा- सुरजीतपतर पंजाबी मातृभाषा की सेवा करने वाले एक महान साहित्यकार थे जिनककी क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती। तुम हमेशा अपने शानदार काम के लिए याद रहोगे। एक अन्य ने लिखा-मशहूर पंजाबी लेखक और कवि सुरजीत पातर ‘नए रास्तों’ की तलाश में निकल गए हैं।ताउम्र साहित्य को समर्पित रहे सुरजीत पातर का जन्म 14 जनवरी 1941 को जालंधर जिले के गांव पत्तड़ कलां में हुआ।

इन पुरस्कारों से किया गया था सम्मानित

सुरजीत पातर एक अच्छे कवि होने के साथ एक बेहतरीन साहित्यकार भी थे। उन्हें उनके कार्य के लिए कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया। सुरजीत को साल 2012 में पद्मश्री मिला। इसके अलावा उन्हें 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2009 में सरस्वती सम्मान और गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार, 1979 में पंजाब साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ ही कई अन्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.