TrendingKBC 16Saif Ali Khan

---Advertisement---

फेमस संगीतकार का हुआ निधन, बीमारी ने ले ली 28 साल की उम्र में उभरते सितारे की जान

Praveen Kumar Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है, महज 28 साल की उम्र में फेमस संगीतकार प्रवीण कुमार की मौत हो गई है। उनका निधन बीमारी के कारण हुआ...

Praveen Kumar Death: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आई है, जिसने म्यूजिक की दुनिया में सभी को गमगीन कर दिया है। फेमस संगीतकार की महज 28 साल की उम्र में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत की न्यूज से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में इस उभरते सितारे को उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इससे पहले एक और म्यूजिक से जुड़ी हस्ती पार्श्व गायिका उमा रामानन की मौत हुई है। हालांकि उनकी मौत की खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि वो कैसे मरीं। उमा का निधन 72 साल की उम्र में हुई है।

कब हुआ निधन?

तमिल सिनेमा के फेमस संगीतकार प्रवीण कुमार ने 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के अनुसार सिंगर की 1 मई की दोपहर को तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पास के अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही सिंगर ने 2 मई की सुबह 6:30 पर अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके मौत की खबर सामने आई, तो तमिल संगीत जगत में लोग गमगीन हो गए। इतनी छोटी सी उम्र में उभरते सितारे ते यूं चले जाने का हर किसी को गम है। उनके चाहने वाले अब उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कब होगा अंतिम संस्कार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक ही दिन में दो बुरी खबरें आई हैं। जहां पहले पार्श्व गायिका उमा रामानन की मौत की खबर आई वहीं अब संगीतकार प्रवीण कुमार के निधन के समाचार ने सभी को गमगीन कर दिया है। कम उम्र में प्रवीण की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण की अंतिम यात्रा का जुलूस आज शाम 6 बजे उनके आवास पर निकलने वाला है। ऐसे में कई फेमस हस्तियां उनके आवास पर शिरकत करेंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.