Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding LIVE Update in Hindi: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी के जश्न पिछले तीन दिनों से उदयपुर में चल रहा है, जिसकी कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं. तय समय के अनुसार, विजय और रश्मिका, यानी विरोश, 26 फरवरी को शादी के सात फेरे लेंगे. इससे पहले उदयपुर से विरोश के संगीत और हल्दी की तस्वीरें सामने आईं, तो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट किया. इस पर पीएम मोदी ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं दीं और दोनों के नाम एक खास पत्र लिखा. वहीं, रश्मिका और विजय की शादी में फंक्शन में क्रिकेट का आयोजन किया गया है, इसके साथ ही खाने में जापानी डिनर होस्ट किया गया है. इसी बीच मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है.
---विज्ञापन---
मेहमानों की लिस्ट
- स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा
- एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ
- एक्ट्रेस ईशा रेब्बा
- डायरेक्टर राहुल रविंद्रन
- डायरेक्टर थारुन भास्कर
- डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा
इसके अलावा, आज फेमस टीवी एक्ट्रेस श्रति झा का जन्मदिन है, इस साल एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रति झा ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आए टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' से की थी, लेकिन उन्हें पहला बड़ा ब्रेक सीरियल 'ज्योति' में मिला था. लोगों के बीच उन्हें पहचान 2011 में आए सीरियल 'दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव:' से मिली. इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के सबसे हिट सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा का किरदार निभाया. श्रति झा एक्टिंग के साथ-साथ पॉइट्री भी करती हैं.
---विज्ञापन---
तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' ने 6वें दिन सिर्फ 0.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' ने 6वें दिन सिर्फ 0.40 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मूवी ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.