---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: अनिल कपूर ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से खास मुलाकात, इंटरनेट पर फोटो वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रॉन ने बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और शबाना आजमी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: मुंबई की यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रॉन ने बॉलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और शबाना आजमी से मुलाकात की. मैक्रॉन ने फिल्मी दुनिया में उनके काम की सराहना की. मैक्रॉन मंगलवार को मुंबई पहुंचे और एक स्पेशल इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की. इस मुलाकात में शामिल हुए अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, जिनके साथ उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ब्रिगिट के साथ सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के बीच मजबूत रिश्तों पर विचार-विमर्श करते हुए एक प्रेरणादायक दोपहर बिताया. भारत-फ्रांस के लिए शुभकामनाएं.'.

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला का आज जन्मदिन है. साजिद नाडियाडवाला इस साल अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. साजिद ने अपनीग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 21 साल की उम्र से ही फिल्ममेकर बनने की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने फिल्म 'गुलामी' के सेट पर जेपी दत्ता केअसिस्टेंटट के रूप में काम किया. उनके प्रोडक्शन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीहैं.

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने 5वें दिन 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने इन 5 दिनों में भारत के अंदर कुल 41.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 51.2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' ने 5वें दिन 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार कियाहै. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---