Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा इस समय अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुबई में फंसी हुई हैं. हाल ही जॉयस अरोड़ा ने अपने भयानक अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया. जॉयस ने बताया कि उन्होंने आसमान में मिसाइलों को रोके जाते देखा था. उन्होंने कहा, 'मुझे कहना होगा, मैं यहां सुरक्षित महसूस करती हूं. सच में, मैंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रोके जाते हुए देखा. यह डरावना था, लेकिन दुबई की सेना शानदार काम कर रही है. मेरी बेटियां मुंबई में हैं और वे जानती हैं कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं.'

इसके अलावा, आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शौरभ शुक्ला का जन्मदिन है. एक्टर इस साल अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की एक्टिंग करियर की शुरुआत 1986 में नाटक थिएटर से की थी. साल 1994 में आई फिल्म 'बैन्डेंट क्वीन' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'नायक', 'जॉली एलएलबी', 'सत्य' और 'ताल' जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 6वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भारत में अब तक कुल 20.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 23.9 करोड़ रुपये का व्यापार कि किया है. वहीं, फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 6वें दिन 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में अब तक कुल 21.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म 'Thaai Kizhavi' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 31.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---