Entertainment News Live Update in Hindi: 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अपने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं. फिल्म धीरे-ढीरे बॉक्स ऑफिस का हर एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. सिर्फ विदेशों में ही $27 मिलियन से ज्यादा की कमाई करके ये 2025 की सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है. बता दें ‘धुरंधर’ कई मिडिल ईस्ट देशों में नहीं रिलीज हो पाई हैं. दरअसल कुछ देशों में इसपर बैन लगा दिया गया है, जिसकी वजह से फिल्म को भारी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है.
फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी का नए साल के मौके पर मथुरा में एक लोकल बार में कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन साधु-संत इसको लेकर विरोध कर रहे थे. जहां अब इस कार्यक्रम को रद्ध कर दिया गया है. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम न होने देने का अनुरोध किया गया था. जानकारी के मुताबिक, सनी लियोनी को 1 जनवरी, 2026 को ‘डीजे’ (डिस्क जॉकी) के तौर पर पहुंचना था. वहीं बीते दिन मंगलवार को हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इसियाह व्हिटलॉक जूनियर का मंगलवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.
---विज्ञापन---
इसी के साथ, Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ फिल्म ने 26वें दिन भारत में करीब 16 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इस फिल्म की कुल कमाई करीब 712.25 करोड़ रूपये तक पहुंच गई. Sacnilk के अनुसार, हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ ने 12वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 148.05 रूपये तक कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---