Oscars 2026 Nominations LIVE Updates: ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेशंस का ऐलान कर दिया गया है. भारत की होमबाउंड ऑस्कर 2026 से बाहर हो गई है. फिल्म 'सिनर्स' ने अपने नाम 16 नॉमिनेशन हासिल करके इतिहास रच दिया है.

आज 22 जनवरी 2026 को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन अनाउंस होने वाले हैं. इस साल नॉमिनेशन में कई इंडियन फिल्मों को जगह मिली है. शाम 7:00 बजे शुरू हुई और ये ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब, एबीसी, डिज्नी+ पर लाइव स्ट्रीम हो रही है. ऑस्कर की इस दौड़ में भारत की फिल्म होमबाउंड इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट में है, जबकि कांतारा: चैप्टर 1, तन्वी द ग्रेट रिमाइंडर लिस्ट में हैं.

---विज्ञापन---

सनी देओल के फैंस के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी निराश करने वाली खबर है. अच्छी खबर यह है कि 'बॉर्डर 2' कल यानी 23 जनवरी को भारत के सिनेमाघरों में एक बड़ा धमाका करने वाली है. लेकिन विदेशी कमाई के मामले में फिल्म को तगड़ा झटका लगा है.गल्फ देशों, जहां बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी डिमांड रहती है, वहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है. बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को भी गल्फ देशों में बैन किया गया था. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस बड़ी फिल्म को खाड़ी देशों में बैन किया गया है.

---विज्ञापन---

टीवी के फेमस एक्टर करण पटेल जल्द ही रिएलिटी शो 'द 50' में नजर आने वाले हैं. इससे पहले भी करण कई रिएलिटी शो का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में करण पटेल ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'बिग बॉस मेरे बस की बात नहीं है.' 'हां, शायद 5 से 7 साल बाद जब मैं रिटायर हो जाऊंगा, तब मैं बिग बॉस को होस्ट कर सकता हूं. यही एकमात्र तरीका है जिससे मेरे फैंस मुझे उस शो में देख पाएंगे.'

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. नम्रता ने साल 1993 की मिस इंडिया का ताज जीता था. नम्रता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से की. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. फिर साल 2005 में उन्होंने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू संग शादी कर ली.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'Rahu Ketu' भी है. इस फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 38 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.87 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं, वीर दास की फिल्म 'Happy Patel' ने 6वें दिन सिर्फ 19 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 5.29 करोड़ की कमाई की. इस बीच साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'Mana ShankaraVaraprasad Garu' ने 10वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 175.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…