Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: सनी देओल ने अपने को-स्टार की नहीं पहचानी शक्ल, फैंस का आया मजेदार रिएक्शन

Entertainment News in Hindi LIVE: रिएलिटी शो 'द 50' से एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने वाली हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने जबरदस्त ओपनिंग की है. जहां सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने पर्दे पर आग लगा दी है. फिल्म की कामयाबी के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है. यह वीडियो उस समय का है, जब पैपराजी वरुण की फोटो ले रहे थे और सनी पाजी वहां से गुजरे. इस दौरान सनी ने वरुण को पहचाना ही नहीं और उन्हें अपना कोई फैन समझ लिया. जहां ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है और फैंस कह रहे हैं कि पाजी ने अपने ही को-स्टार को नहीं पहचाना.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने वाली हैं. वह जल्द ही रिएलिटी शो ‘द 50’ में नजर आएंगी. हाल ही में उर्वशी ने बताया कि आखिर वो हिट करियर के बाद भी टीवी से गायब क्यों हो गईं. उर्वशी ने कहा, ‘मैं जानबूझकर टीवी से दूर रही. मैंने वह सब कुछ कर लिया है जो मैं कर सकती थी, मैंने अपना लेवल फिक्स कर लिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हमेशा सिर्फ पैसों के लिए ही रोल करती थी.’

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रमेश सिप्पी आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म ‘अंदाज’ से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 1975 में फिल्म ‘शोले’ बनाई, जिसने हिन्दी सिनेमा को एक नया लेवल देने का काम किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके बाद उन्होंने कई और हिट फिल्में बनाई हैं.

इसके अलावा, वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel’ ने 7वें दिन 15 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म ने अकेले भारत में अब तक 5.5 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. वहीं, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने 7वें दिन 27 लाख का कलेक्शन किया. अब तक इस फिल्म ने भारत में कुल 6.07 करोड़ का कारोबार किया है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 49वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 830.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:35 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: 'Border 2' रिलीज होते ही अपने को-स्टार की शक्ल भूले Sunny Deol

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' ने जबरदस्त ओपनिंग की है. जहां सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने पर्दे पर आग लगा दी है. फिल्म की कामयाबी के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है. यह वीडियो उस समय का है, जब पैपराजी वरुण की फोटो ले रहे थे और सनी पाजी वहां से गुजरे. इस दौरान सनी ने वरुण को पहचाना ही नहीं और उन्हें अपना कोई फैन समझ लिया. जहां ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है और फैंस कह रहे हैं कि पाजी ने अपने ही को-स्टार को नहीं पहचाना. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:24 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: 'बॉर्डर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई

Border 2 First Day Collection: 29 साल के लंबे इंतजार के बाद 'बॉर्डर 2' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और जैसा कि उम्मीद थी, थिएटर्स के 'हाउसफुल' नजर आ रहे हैं. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने पर्दे पर ऐसा जादू चलाया है कि फैंस जोश से भर गए हैं. पहले दिन के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. शानदार एडवांस बुकिंग और मॉर्निंग शोज में भारी भीड़ की बदौलत 'बॉर्डर 2' ने अपनी धाक जमा ली है और रिपब्लिक डे वीकेंड का इसे भरपूर फायदा मिलने वाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

20:11 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: भारत के प्रमुख शहरों में 'Border 2' के मिडनाइट शो शुरू

Border 2 Midnight Shows: साल 1997 में आई 'बॉर्डर' ने जो इतिहास रचा था, उसे दोहराने के लिए 'बॉर्डर 2' पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर क्रेज इतना ज्यादा है कि दिन के सारे शो फुल हो रहे हैं. इसी भारी डिमांड को देखते हुए सिनेमाघरों ने अब आधी रात को भी फिल्म दिखाने की तैयारी कर ली है. ठीक वैसे ही जैसे हाल ही में आई रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के लिए किया गया था. मिडनाइट शोज की शुरुआत होने से फिल्म की कमाई और फैंस के उत्साह में बड़ा उछाल देखने को मिलने वाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DT2wRbxjDGm/?utm_source=ig_web_copy_link

19:09 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: 7 साल के लंबे ब्रेक के बाद 'The 50' में तहलका मचाने लौट रही ये हसीना

सपना चौधरी का नाम ही किसी शो को हिट कराने के लिए काफी है. 'तेरी आख्यां का यो काजल' फेम सपना ने अपनी मेहनत और देसी अंदाज से देशभर में करोड़ों फैंस बनाए हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'द 50' का न्योता पाकर काफी खुश नजर आ रही हैं. फराह खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में सपना का मुकाबला 49 अन्य सितारों से होगा. अपनी बेबाकी और सीधी बात के लिए मशहूर सपना इस बार बिना नियमों वाले खेल में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं, जो उनके फैंस के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खबर है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:33 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी' का मोशन पोस्टर यहां देखें

Taapsee Pannu New Movie Assi Motion Poster: 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी बेहतरीन फिल्में देने के बाद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर साथ आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'अस्सी' का मोशन पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. यह फिल्म भी उनकी पहली फिल्मों की तरह काफी दमदार नजर आ रही है. ये फिल्म अपने नाम 'अस्सी' से ही काफी कुछ बयां कर रही है. मोशन पोस्टर में तापसी का लुक काफी चौंकाने वाला नजर आ रहा है. यहां पढे़ं पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DT2Svx7DEdt/?utm_source=ig_web_copy_link

18:31 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर की इन तस्वीरों ने मचाई खलबली

मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर बीते लंबे वक्त से अफवाहें चल रही हैं कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस बीच ये भी खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. लेकिन इस बीच मृणाल की कुछ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो कि धनुष नहीं बल्कि किसी और के साथ की है. यह तस्वीरे मृणाल और सिद्धांत चतुर्वेदी की हैं, जो कि उनकी आने वाली फिल्म दो दीवाने सहर में की है. यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DT2EHIXjch0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

16:28 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: 8.1 रेटिंग वाली Netflix की इस रोमांटिक सीरीज में छिपा है गहरा राज

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक कोरियन वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है. यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो कि 16 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. 12 एपिसोड्स वाली इस सीरीज को 8.1 की रेटिंग मिली है और इसका हर एपिसोड मजेदार है. सीरीज में गहरे राज के अलावा मजेदार कॉमेडी भी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:12 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: Salman Khan की फिल्म Battle Of Galwan के पहले गाने का टीजर हुआ आउट

सलमान खान स्टारर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले गाने का आज मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म का पहला गामा मातृभूमि 24 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसके बारे में खुद सलमान खान ने जानकारी दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DT12Q3ckcuO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:41 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment Live News: Smriti Mandhana के एक्स मंगेतर Palash Muchhal पर दर्ज हुआ 40 लाख की धोखाधड़ी का केस

स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुच्छाल पर क्रिकेटर के बचपन के दोस्त और फिल्म फाइनेंसर वैभव मान ने पुलिस केस दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुच्छल ने उनसे फिल्म ‘नजरिया’ में इन्वेस्ट करने को कहा था और फिल्म को लेकर दावा किया था यह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी और कहा था कि निवेश जल्द ही वापस कर दिया जाएगा. लेकिन फिल्म न बन पाने के बाद पलाश ने उनके लिए हुए पैसे वापस नहीं किए. उन्होंने बताया कि उनके दावे को साबित करने वाले डाक्यूमेंट्स भी उन्होंने पुलिस सुप्रिटेंडेंट को जमा करा दिए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:36 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 49वें दिन भी ‘Dhurandhar’ का जलवा जारी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 49वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 830.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DT2HPHWjELA/?utm_source=ig_web_copy_link

13:35 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Rahu Ketu’ की गिरी कमाई

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने 7वें दिन 27 लाख का कलेक्शन किया. अब तक इस फिल्म ने भारत में कुल 6.07 करोड़ का कारोबार किया है.

https://www.instagram.com/p/DThtPf9CKhw/?utm_source=ig_web_copy_link

13:34 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Happy Patel’ ने 7वें दिन की कमाई

वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel’ ने 7वें दिन 15 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म ने अकेले भारत में अब तक 5.5 करोड़ रुपये ही कमाए हैं.

https://www.instagram.com/reel/DTwhDoYDcLE/?utm_source=ig_web_copy_link

13:32 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment News LIVE: डायरेक्टर रमेश सिप्पी का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रमेश सिप्पी आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म ‘अंदाज’ से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 1975 में फिल्म ‘शोले’ बनाई, जिसने हिन्दी सिनेमा को एक नया लेवल देने का काम किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके बाद उन्होंने कई और हिट फिल्में बनाई हैं.

https://www.instagram.com/reel/DPvr2U5jajW/?utm_source=ig_web_copy_link

09:06 (IST) 23 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कोमिलाका ने बताया क्यों हुई टीवी से गायब?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने वाली हैं. वह जल्द ही रिएलिटी शो ‘द 50’ में नजर आएंगी. हाल ही में उर्वशी ने बताया कि आखिर वो हिट करियर के बाद भी टीवी से गायब क्यों हो गईं. उर्वशी ने कहा, ‘मैं जानबूझकर टीवी से दूर रही. मैंने वह सब कुछ कर लिया है जो मैं कर सकती थी, मैंने अपना लेवल फिक्स कर लिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हमेशा सिर्फ पैसों के लिए ही रोल करती थी.’

https://www.instagram.com/p/DTufGUADN1O/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 23, 2026 09:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.